दिवंगत मित्र सतीश कौशिक को याद करते हुए, भावुक हुए अनुपम खेर

अभिनेता ने लिखा कि मेरे लिए आप हमेशा आसपास हैं। ज्ञात हो कि 9 मार्च, 2023 को दिल का दौरा पड़ने से सतीश की मृत्यु हो गई, जब वह गुरुग्राम अस्पताल ले जा रहे थे। अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक 66 वर्ष के थे।

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने दिवंगत मित्र सतीश कौशिक को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि मुझे आपकी शारीरिक उपस्थिति, आपके फोन कॉल्स की याद आती है। अनुपम खेर अपनी और सतीश कौशिक की तस्वीरों के जरिए अपने प्रिय मित्र सतीश कौशिक के जनदिन पर उनको याद किया।

अभिनेता ने लिखा कि मेरे लिए आप हमेशा आसपास हैं। ज्ञात हो कि 9 मार्च, 2023 को दिल का दौरा पड़ने से सतीश की मृत्यु हो गई, जब वह गुरुग्राम अस्पताल ले जा रहे थे। अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक 66 वर्ष के थे।

अनुपम खेर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीरों की एक रील साझा की, जिसमें उन्होंने सतीश के साथ फ्रेम साझा किया। उनमें कुछ पुरानी तस्वीरें भी शामिल थीं। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिनमें अनुपम सेट पर सतीश के साथ मस्ती करते नजर आए।

कैप्शन में, अनुपम खेर ने लिखा: “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे #सतीश! भगवान आपको जहां भी हो सारी खुशियां दे।’ मेरे लिए आप हमेशा आसपास हैं. तस्वीरों में, खाने में, बातचीत में, जब मैं अकेला होता हूं, जब मैं लोगों के साथ होता हूं।

आगे उन्होंने TanviTheGreat पर दिए गए, सतीश कौशिक के सुझावों पर बात की।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

सतीश कौशिक को आखिरी बार कोर्ट रूम ड्रामा पटना शुक्ला में देखा गया था। फिल्म में दिवंगत अभिनेता ने एक जज की भूमिका निभाई थी, जबकि रवीना टंडन एक वकील के अवतार में नजर आई थीं। विवेक बुडाकोटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरबाज खान, मानव विज भी हैं।

Accherishteyये भी पढ़े: iQoo Neo 9s Pro जल्द होगा लॉन्च, ग्लोबल वेरिएंट आएगा स्नैपड्रैगन चिप के साथ

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!