सपना के अलावा एक और महबूबा पर प्यार लुटाते हैं उनके पति वीर साहू, जानें

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इंटरनेट पर अपने गानों और फिल्मों की वीडियो को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं

भारत की जानी-मानी हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग गानें और फिल्मों की वीडियो तो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, लेकिन वह अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़े किस्सों को इंटरनेट पर ज़्यादा शेयर नहीं करती। 

अब हाल ही में सपना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया  है जिसमें उनके पति वीर साहू उनकी भैसों को नहलाते हुए और उनके प्रति अपना प्यार ज़ाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बात करें वीडियो की तो वीडियो में सपना अपनी भैसों को नाम से बुलाती है, जो पानी में होती हैं। जिस भैंस को वह बुला रहीं थी उसका नाम है तारा. बता दें कि तारा सपना के पास आने के बजाए उनके पति यानि वीर साहू  के पास चली जाती है. वहीं फिर वीर साहू तारा को पानी में अच्छे से नहलाने लगते हैं। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

हालांकि वीडियो में सपना चौधरी अपने पति से पूछती हैं कि आपको तारा से इतना प्यार क्यों हैं। इस सवाल का वीर साहू ने बड़ी सादगी से सपना को जवाब देते हुए कहा कि तारा उनकी महबूबा हैं. जिसका जवाब सुन सपना भी खुश हो जाती हैं।

Radhey Krishna Auto

फिलहाल सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके नए गानें का टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है जिसमें वह बुज़ुर्ग महिला के किरदार के रूप में दिखाई दे रही हैं। टीज़र देख कर लगता है कि सॉन्ग काफी इमोशनल होने वाला है।

ये भी पढ़े: नहीं देखा होगा सपना चौधरी का यह रूप, बुज़ुर्ग के साथ मिलकर स्टेज पर मचाया धमाल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!