NCB की पूछताछ के बाद लगातार रो रहे आर्यन खान

ड्रग्स मामले में NCB ने आर्यन खान को रविवार को हिरासत में लिया और अब भी उनसे लगातार पूछताछ चल रही है। आपकों बता दे आर्यन खान इन सबसे बुरी तरह टूट गए हैं।

ब़ॉलीवुड के बादशाह शाहरूख ख़ान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन ख़ान (Aryan Khan) इन दिनों सुरखियों में बने हुए हैं। दरअसल गोवा क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी केस में आर्यन खान को NCB ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

ड्रग्स मामले में NCB ने आर्यन खान को रविवार को हिरासत में लिया और अब भी उनसे लगातार पूछताछ चल रही है। आपकों बता दे आर्यन खान इन सबसे बुरी तरह टूट गए हैं। पूछताछ के दौरान आर्यन खुद को संभाल नहीं पाए और रोने लगे। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन से फोन पर भी बात की।

पूछताछ में लगातार रो रहे आर्यन खान

मीडिया के अनुसार गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत NCB ने अपने लैंडलाइन फोन से आर्यन की उनके पिता शाहरुख खान से दो मिनट बात करवाई। इस दौरान आर्यन लगातार रोते रहे।

KHAN aaryan

दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख खान को सपोर्ट कर रहे हैं। देर रात सलमान खान(Salman Khan)  शाहरुख के घर मन्नत पहुंचे वहीं कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ही शाहरुख को अपना सपोर्ट दिखाया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस मामले में आर्यन ख़ान के साथ 8 और लोगों को गिरफ़तार किया गया है। इसमे मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट भी शामिल हैं और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को एक दिन के रिमांड पर NCB को सौंपा है।

NCB ने कोर्ट से 5 अक्टूबर तक उन्हें हिरासत में रखने की मांग की हैं और कहा है कि हमारें पास इनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के शो में अब नहीं दिखेगा ये चहेता किरदार

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!