Aryan Khan Drugs Case: 25 दिनों के बाद Aryan Khan को मिली बेल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी ज़मानत

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को बड़ी राहत मिली है। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा गुरुवार 28 अक्टूबर को आर्यन खान को बेल दे दी गई है।

आपको बता दें कि आर्यन खान के साथ अरबाज़ मर्चेंट (Arbaaz Merchant) और मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) को भी बेल मिल गई है। हालांकि आज की रात आर्यन जेल में ही बिताएंगे। कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश की कॉपी मिलने के बाद ही आर्यन, मुनमुन और अरबाज़ जेल से रिहा हो पाएंगे।

अनुमन शुक्रवार या शनिवार तक तीनों जेल से बहार आ जाएंगे। ग़ौरतलब है कि स्टारकिड आर्यन खान के वकील 3 बार कड़ी कोशिश करने के बाद उनकी ज़मानत करा पाए हैं। बहरहाल इससे पहले सेशंस कोर्ट ने 2 बार आर्यन खान को बेल देने से मना कर दिया था।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: आर्यन के बाद NCB की टीम पहुंची अनन्या पांडे के घर- Aryan Khan Drugs Case

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!