BB 15 Promo: इस कंटेस्टेंट ने राखी सावंत के पति को बताया “भाड़े का पति”, ड्रामा क्वीन ने किया ड्रामा
बिग बॉस अब अपने आखिरी समय पर पहुंच चुका है। ऐसे में शो के सभी कंटेस्टेंट विनर बनने के लिए अपना पूरा ज़ोर लगा रहे है।

BB 15 Promo: सलमान ख़ान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किया जा रहा रिएलीटी शो बिग बॉस अब अपने आखिरी समय पर पहुंच चुका है। ऐसे में शो के सभी कंटेस्टेंट विनर बनने के लिए अपना पूरा ज़ोर लगा रहे है।
हाल ही में 5 वाइल्ड कार्ड सदस्य शो से जुड़े थे, और पिछले हफ्ते हमें पांचों VIPs में एकता देखने को मिली। लेकिन अब दूसरा हफ्ता शुरू होते ही हमें VIP सदस्यों के बीच मतभेद देखने को मिल रही हैं।
नए प्रोमो में दो VIP सदस्यों का झगड़ा देखा जा सकता हैं। बता दें कि राखी सावंत पिछले सिजन की तरह इस बार भी शो में पूरी जान डालती नज़र आ रही है।
लेकिन इस बार बिग बॉस में अभिजीत बिचुकले के साथ उनकी एक भयंकर घमासान लड़ाई देखने को मिली है। शो के इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिजीत ने राखी और उनके पति पर कमेंट करते हुए , दोनों के रिश्ते पर सवाल उथाया है।
अभिजीत को यह कहते सूना जा रहा है कि ‘राखी ये पति हायर कर के लाई है क्या ?’ बस फिर क्या था, ये सुनते ही राखी सावंत को खुद पर काबू नही रहा और जैसा की आप प्रोमो में देख सकते है, राखी अभिजीत के साथ हाथा पाई पर उतर जाती हैं।
ये भी पढ़े: कटरीना- विक्की की शादी का पहला Inside Video हुआ वायरल










