भारती सिंह को चाहिए बड़ा घर, दूसरे बच्चे के लिए नहीं है कमरा
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की एलान किया है जिसके बाद से वो हर जगह

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की एलान किया है जिसके बाद से वो हर जगह छा गई हैं. भारती दूसरे बेबी के आने का बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. जल्द ही भारती के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं और बेबी के आने की तैयारियां जोरो शोरो सेहै. भारती ने दूसरे बेबी के लिए शॉपिंग करना भी शुरू कर दिया है. भारती ने अपने व्लॉगव में कहा है कि अब उनके लिए यह घर छोटा पड़ रहा है. कपड़े रखने के लिए उनके घर में अब जगह नहीं है.
भारती सिंह व्लॉग के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. वो अपनी डेली लाइफ का अपडेट फैंस को हर समय देती रहती हैं. भारती ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया है कि वो तंग आ चुकी हैं और उन्हें अब बड़ा घर चाहिए. उनके पास कपड़े रखने के लिए जगह नहीं है.
भारती हुईं परेशान
भारती ने अपने व्लॉग में घर में समान बिखरे हुए दिखाया. भारती को परेशान होता देख उनके पति हर्ष ने उन्हें काफी प्यार से समझायाऔर कहा बड़ा घर बहुत जल्द ले लेंगे. भारती कहती हैं- ‘मेरे घर में कपड़े रखने तक की जगह नहीं है. क्या करूं कुछ समझ नहीं आ रहा है. मुझे रोना आ रहा है. मुझे कोई सस्ता घर चाहिए.’
भारती को चाहिए ऐसा घर
भारती मे बताया- ‘मैं बड़ा और सस्ता घर चाहती हूं. जो सी-फेसिंग हो, एक पूरा फ्लोर मेरा हो, जिसमे पर्सनल लिफ्ट भी लगी हो और 3-4 पार्किंग भी हों. पता नहीं कब हमारी ऐसी किस्मत होगी की हमारे पास में बड़ा घर होगा. वैसे ही उसकी उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं, जब मुंबई आई थी तो दोस्त के साथ रूम शेयर करती थी. फिर 2BHK लिया. बाद में 3BHK में आई. हर्ष से शादी के बाद मैंने 3BHK में रहने लगी. पहला बच्चा हुआ और अब दूसरा होने वाला है. मुंबई में घर इतने महंगे हैं. अब क्या करें हम.’









