ब्रह्मास्त्र’ के गाने पर थिरकती नजर आयी भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री मोनालिसा
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह...

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री मोनालिसा ने एक धमाकेदार डांस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रणबीर कपूर औरआलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
कुछ ही देर पहले अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा डेनिम जींस और रेड कलर का क्रॉप टॉप पहने ‘ब्रह्मास्त्र’ के ‘डांस का भूत’गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।
वीडियो में अभिनेत्री रणबीर की तरह ही इस गाने पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस गाने पर जोशीला डांस करते हुए अभिनेत्री मोनालिसा ने लिखा, ‘डांस का भूत हमेशा ही रहता है। लेकिन ब्रह्मास्त्र को देखने के बाद यह जो पागल पन मेरे ऊपर चढ़ा है, वह आप खुद देख सकते हैं।
अभिनेत्री का यह डांस वीडियो देख कर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं, जिसकी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर बोहोत वायरल हो रहा है। अभिनेत्री मोनालिसा के फैंस वीडियो पर तेजी से कमेंट कर रहे हैं। तकरीबन एक घंटे पहले डले अभिनेत्री के इस वीडियो पर अभी तक 7 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
और साथ ही लोग उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें अपनी जान बता रहा है तो कोई उन्हें बहुत सूंदर बता रहा है। एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा,’वाह कड़क डांस है।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘मोनलिसा इज द बेस्ट।’
यह भी पढ़े: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी आनलाइन ठगी का हुई शिकार