Bollywood News: Actor Akshay Kumar की मां का हुआ निधन, अक्षय ने इंटरनेट पर साझा किया अपना दर्द

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar की मां अरुणा भाटिया का देहांत हो गया है, वह काफी लंबे समय से बीमार थीं।

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की मां Aruna Bhatia का देहांत हो गया है, वह काफी लंबे समय से बीमार थीं। अक्षय ने सोशल मीडिया पर मां के देहांत की दुखभरी सूचना दी है, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाला है

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपना दुख ज़ाहिर करते हुए लिखा – वो मेरा अहम हिस्सा थीं। आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं। मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

इस ट्वीट को देखने के बाद सभी लोग फैंस, बॉलीवुड सेलेब्स आदि सभी लोग उनकी मां की आत्मा को शांति मिले ऐसी दुआ कर रहे हैं।

akshay kumar and arun bhatia image

जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार की मां की तबीयत काफी लंबे से ठीक नहीं थी। 3 सितंबर को अरुणा भाटिया को मुंबई में स्थित हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि वह आईसीयू में थी। मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फ़ौरन लंदन से मुंबई आगए थे। सूत्रों के अनुसार, अक्षय लंदन में अपनी अपकमिंग मूवी सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे।

Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े: Aaj Ka Panchang: ससुराल में किसी सुहागन बहन को तकलीफ है तो करें यह उपा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!