Bollywood Actor रजत बेदी ने रोड पार करते शख्स को मारी टक्कर, हालत गंभीर

कोई मिल गया, जानी दुश्मन आदि अन्य फिल्मों में ज़्यादातर विलन का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत बेदी ने रोड पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

कोई मिल गया, जानी दुश्मन आदि अन्य फिल्मों में ज़्यादातर विलन का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत बेदी के खिलाफ IPC ( आईपीसी) की 279 और 338 और मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह एफआईआर (FIR) मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। एक्टर रजत बेदी ने सोमवार शाम 6 सितंबर को सड़क पार कर रहे एक शख्स को अपनी कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल हुए व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है, एक्सीडेंट में व्यक्ति के सिर के पिछले हिस्से पर गंभीर चोटें आई हैं।

bollywood actor rajat bedi image

खबर के मुताबिक, यह हादसा 6 सितंबर की शाम को लगभग साढ़े 6 बजे के करीब डी एन नगर मेट्रो स्टेशन के पास बने शीतला देवी मंदिर के पास हुआ। पीड़ित की पहचान राजेश के रूप में हुई है जोकि 40 साल का है। ऐसा बताया जा रहा है कि राजेश शाम को अपने काम से घर जा रहा था और वह सड़क पार करते समय नशे में धुत था।

cooper hospital image

सूत्रों के अनुसार, एक्सीडेंट के बाद रजत बेदी पीड़ित को कूपर अस्पताल ले कर गए और वहां पार भर्ती करवाया, इतना ही नहीं बल्कि एक्टर रजत ने व्यक्ति को एडमिट करवाने के बाद उसके घरवालों को भी सूचित किया और साथ ही पीड़ित व्यक्ति की पत्नी से हर संभव तरीके की मदद का आश्वासन दिया।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: Delhi News: राजधानी में फैला डेंगू का कहर, इस साल दर्ज हुए 100 से अधिक मामले

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!