बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर Gadar 2, पहले क़िस्त को दोहराने या भुनाने की कोशिश

साउंड ट्रैक पर एक नजर डालेंगे तो पाएंगे कि कुल 31:48 मिनट के संगीत में भी कुछ गीत रिपीट हुए हैं और कुछ जो नए शामिल किये गए हैं, वह उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाते।

ग़दर 2 को रिलीज़ हुए एक हफ्ता हो गया। इस फिल्म को 11 अगस्त 2023 को देशभर में थिएटर रिलीज़ मिली। रिलीज़ के दो दिन बाद ही फिल्म यूट्यूब पर लीक हो गई, विशेषज्ञों का मानना हैं कि इससे फिल्म की कमाई अंशतः प्रभावित हुई। हालाँकि इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

एक नजर ग़दर 2 की कमाई पर डाले तो लगभग 80 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अबतक 283.35 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। 40.10 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग मिलने के बाद फिल्म ने लगातर दूसरे दिन (43.08 करोड़ रुपये) और तीसरे दिन (51.70 करोड़ रुपये) बढ़ोत्तरी दर्ज की। चौथे दिन (38.70 करोड़ रुपये) Gadar 2 थोड़ी लड़खड़ाई जरूर, लेकिन पांचवें दिन (55.40 करोड़ रुपये) अपने ही अन्य का रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। जिसके बाद छठे (32.37 करोड़ रुपये) और सातवें दिन (22.00 करोड़ रुपये) थोड़ी ठंडी पड़ती नजर आई। लेकिन बॉक्स ऑफिस क्रिटिक का अनुमान हैं कि आज यह फिल्म तीन सौ करोड़ रूपये पार कर जाएगी।

तो वहीं बॉक्स ऑफिस क्रिटिक अनुमान लगा रहे हैं कि क्या ग़दर 2 बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाडिया और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों द्वारा अभिनीत Pathan केवल हिंदी वर्जन से 524.53 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था।

दो दशक बाद कितना बदल गया फिल्म, दर्शक और गदर –

“ग़दर : एक प्रेम कथा” साल 2001 में आई थी और “गदर 2 : द कथा कंटिन्यूज” इस साल 2023 में रिलीज़ हुई हैं। दोनों फिल्म के बीच दो दशक से भी अधिक समय का फासला हैं। इसके बावजूद फिल्म के अधिकांश सदस्य यानि मेकर्स और स्टार कास्ट में काफी समानता हैं और पिछले क़िस्त में शामिल कई कलाकार अब जीवित नहीं हैं।

गदर 2 के निर्माता, निर्देशक और लेखक (क्रमशः नितिन केनी, अनिल शर्मा और शक्तिमान् तलवार) वही हैं, जो गदर (2001) के निर्माता, निर्देशक और लेखक थे। जाहिर-सी बात हैं कि तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि इस कहानी को वे जारी रखेंगे। यह फिल्म देखकर भी अनुमान लगाया जा सकता हैं।

गदर (2001) के मुख्य स्टार कास्ट सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पूरी थे। साथ ही उत्कर्ष शर्मा बाल कलाकार के तौर पर थे। तक़रीबन 22 साल बाद उत्कर्ष शर्मा युवा हो चुके हैं और मुख्य कलाकर के तौर पर परदे पर पेश किये गए हैं। कमाल की बात है कि फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल इतने साल बाद भी पहले की तरह ही नजर आते हैं। जबकि अमरीश पूरी की भरपाई मनीष वधवा से करने की नाकामयाब कोशिश की गई हैं, हालाँकि मनीष वधवा ने दमदार अभिनय किया हैं।

साउंड ट्रैक पर एक नजर डालेंगे तो पाएंगे कि कुल 31:48 मिनट के संगीत में भी कुछ गीत रिपीट हुए हैं और कुछ जो नए शामिल किये गए हैं, वह उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाते।

क्या पठान से बेहतर है गदर –

इसी साल आई फिल्म पठान और हालिया रिलीज़ फिल्म गदर 2 ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाये और कई रिकॉर्ड तोड़े। गदर को जहाँ स्वतंत्र दिवस से पहले रिलीज़ मिली तो वहीं पठान को गणतंत्र दिवस से तुरंत पहले। दोनों ही फिल्म को फिल्म क्रिटिक से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कलात्मक रूप से दोनों ही फ़िल्में काफी कमजोर साबित हुई। दोनों ही फिल्मों में कमजोर कहानी या कहानी का आभाव जान पड़ता हैं। कई दृश्य कॉपी किए गए जान पड़ते हैं। ऐसी कई खामियों के बावजूद पठान ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच डाले, तो वहीं गदर 2 की कमाई जारी हैं…

Accherishteyये भी पढ़े: भारत के ‘टॉयलेट मैन’ कहे जाने वाले समाजशास्त्री डॉ. बिंदेश्वर पाठक का निधन, श्रद्धांजलि

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!