बलम पिचकारी गाने के दौरान Deepika हुई इस मजे़दार प्रैंक की शिकार
होली की बात ही कुछ अलग ही होती है। होली पर रंग देखकर मन मचलने लगता है और पानी की तो होली पर बात ही कुछ और होती है।

होली की बात ही कुछ अलग ही होती है। होली पर रंग देखकर मन मचलने लगता है और पानी की तो होली पर बात ही कुछ और होती है। ठंडी- ठंडी फुहारों को महसूस कर लेने से दिल खुश हो जाता है।
लेकिन वहीं अगर बॉलीवुड की होली की बात करे तो उसके तो क्या ही कहने है। फिल्मों में अक्सर होली के मौके पर गाने बनते रहे हैं, जो जबरदस्त तरीके से हिट भी होते है।
ऐसे में फिल्म के दौरान इन गानों की शूटिंग करना भी अपने आप में एक मजेदार किस्सा होता है। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा ‘ये जवानी है दीवानी’ (Yeh Jawaani Hai Deewani ) फिल्म के गाने बलम पिचकारी के समय भी हुआ था।
‘बलम पिचकारी’ (Balam Pichkari) आज के दौर का सुपरहिट होली सॉन्ग है। इस गाने में जितने रंग देखकर मज़ा आता है, उतना ही इसे सुनने में भी आता है। गाने के माध्यम से होली के दौरान की जाने वाली पूरी मस्ती दिखाई गई है।
आपकों बता दे कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), काल्कि कोचलिन (Kalki Koechin) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) जैसे सितारों से सजा ये गाना मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डियूजा (Remo D Souza) ने सेट किया था।
इसी के चलते एक बार उन्होनें सेट पर हुए मजेदार प्रैंक के बारे में बताया था। दरअसल, हुआ ये था कि सेट पर पानी का एक बड़ा सा टैंक बनाया गया था।
टैंक के बारे में आदित्य और रणबीर तो जानते थे लेकिन दीपिका और काल्कि को नहीं पता था। जैसे ही वो दोनो तैयार होकर शॉट के लिए आई तो आदित्य और रणबीर ने उन्हें उठाकर टैंक में पटक दिया।
इसी दौरान उनके कुछ एक्सप्रेशंस भी कैमरे में कैद किए गए जिन्हें बाद में गाने में इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हो चुका था, उसके बाद भी दोनों ने अपना किरदार बखूबी निभाया।
ये भी पढ़े: इस टाइट ड्रेस में नोरा फतेही हुई OOPS Moment का शिकार, छुपाना पड़ा चेहरा










