Akshay Kumar के डेविल लुक ने किया कमाल, वीडियो हुआ वाइरल

बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार और कृति सेनन की आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' का पहला गाना रिलीज होते ही लोगों के दिल में छा गया है।

बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Pandey) का पहला गाना ‘मार खाएगा’ (Maar Khayegaa) रिलीज होते ही लोगों के दिल में छा गया है।

बता दें, गाने में अक्षय का डेविल वाला लुक लोगों को एक्साइटेड कर रहा है। गाना सिर्फ 18 घंटे पहले रिलीज हुआ है और ऐसें में यूट्यूब पर भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। 

हमारी जानकारी के मुताबिक ‘मार खाएगा’ (Maar Khayegaa Song) को एक बड़े कैनवास पर बनाया गया है। ऐसें में गाने को एक ही दिन में 300 से अधिक डांसर्स के साथ मुंबई के फिल्मसिटी में बनाए गए एक बड़े सेट पर शूट किया गया था।

साथ ही गाने की जबरदस्त कोरियोग्राफी भी लोगों को पसंद आ रही है। आपकों बता दें कि लोगों को अक्षय कुमार का यह अवतार इतना पसंद आ रहा है कि इस वीडियो के व्यूज हर मिनट में बढ़ते ही जा रह हैं।

साथ ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी अक्षय के लुक को लेकर बज बना हुआ है। गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह गाना नाममात्र के चरित्र के व्यक्तित्व को दशार्ता है।

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। आपकों बता दें कि फिल्म होली पर 18 मार्च को रिलीज होगी।

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े: देश की पहली लेस्बियन फिल्म जल्द सिनेमाघरों में मचाने वाली है तबाही

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!