सलमान खान की बहन के घर से 5 लाख के डायमंड ईयररिंग्स चोरी, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अर्पिता के घर के एक नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की अर्पिता खान ने इस घटना में मुंबई के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है।

सलमान खान की सगी बहन अर्पिता खान शर्मा को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान की बहन के घर से कुल 5 लाख रुपये के डायमंड ईयररिंग्स चोरी हो चुके है। इस घटना में पुलिस ने फिलहाल अर्पिता के घर के एक नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की अर्पिता खान ने इस घटना में मुंबई के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है।
कुल 5 लाख रुपये का चोरी हुआ हीरों का ईयररिंग्स
जानकारी के अनुसार, अर्पिता खान शर्मा ने कुल 5 लाख रुपये के चोरी हुए डायमंड ईयररिंग्स की कंप्लेंट खार के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही इस मामले में आरोपी नौकर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
अर्पिता के घर में काम करने वाले नौकर ने चुराए ईयररिंग्स
इस मामले में पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक अर्पिता के घर से ये ईयररिंग्स की चोरी उनके नौकर ने ही की थी। इस नौकर का नाम संदीप हेगड़े है और इसकी उम्र 30 वर्ष है। बता दे की गिरफ्तार किया गया नौकर मुंबई के विले पार्ले में रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: कापसहेड़ा में विवाह का दबाव बनाने पर प्रेमिका को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार










