निरहुआ-अक्षरा सिंह की नई फिल्म का ट्रेलर जारी , ट्रेलर ने जीते लाखों फैंस के दिल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav),  भोजपुरी सिनेमा के बहुत बड़े  फिल्म गायक, अभिनेता और टीवी प्रस्तोता हैं

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav),  जिन्हें निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है। वह भोजपुरी सिनेमा के बहुत बड़े  फिल्म गायक, अभिनेता और टीवी प्रस्तोता हैं। आपको बता दें कि दिनेश भोजपुरी के सबसे सफल कलाकारों में से एक हैं, जिसमें 2015 में जारी पांच बॉक्स ऑफिस की सफलताएं हैं। इसी के साथ निरहुआ बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं। 

दरअसल खबर यह है कि दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘जान लेबू का’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है, फैंस को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।

ट्रेलर में दोनों कलाकरों की ज़बरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है, आपको बता दें कि ‘जान लेबू का’ का ट्रेलर अक्षरा सिंह के जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद रिलीज़ किया गया है। फैंस को यह ट्रेलर इतना पसंद आया है की ट्रेलर के लॉन्च होते ही कुछ घंटो में लाखों व्यूज आ गए थे। 

दरअसल जान लेबू का पूरी तरीके से एक एंटरटेनिंग और मसाला फिल्म है, पूरे ट्रेलर में आपको दोनों कलाकारों के बीच नोंकझोंक देखने को मिलेगी। हालांकि इस फिल्म का म्यूज़िक ओम झा द्वारा दिया गया है और फिल्म के लिरिक्स आशुतोष तिवारी, यादव राज, अरविंद तिवारी और प्यारे लाल यादव द्वारा लिखे गए हैं। यह मूवी दिनकर कपूर के निर्देशन में बनाई गई है।

Insta loan services

ये भी पढ़े: सोशल मीडिया पर लोगों ने बनाया प्रभास को अपना निशाना, बुरी तरह किया ट्रोल

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!