पनामा पेपर लीक मामलें में Aishwarya Rai Bachchan को भेजा गया ED का समन

पनामा पेपर्स मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ED के सवालों का जवाब देने के लिए ऐश्वर्या राय दिल्ली पहुंचीं।

पनामा पेपर्स (Panama Papers Leak Case) मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में ED के सवालों का जवाब देने के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) दिल्ली के जामनगर हाउस पहुंचीं। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पनामा पेपर लीक मामले में ED ने ऐश्वर्या राय बच्चन को 9 /11 /2021 को सेक्शन 37 फेमा के तहत समन किया था। यह समन मुंबई में बच्चन परिवार के घर पर भेजा गया था।

जिसमें उन्हें 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा। हमारी जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन ने ईमेल के जरिए जवाब ED को दिया था।

दरअसल साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट लीक हुए थे। इस पूरे मामलें में दुनियाभर के बड़े नेताओं, कारोबारियों और बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे।

इस केस के अंदर भारत के करीब 500 लोगों के नाम इस लिस्ट में होने का खुलासा हुआ था। तब इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल था।

एक रिपोर्ट के अनुसार पनामा पेपर्स की लिस्ट में जिन लोगों का नाम है उन पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप है। इसी को लेकर टैक्स अथॉरिटी जांच में जुटी हैं।

Insta loan services

ऐसे में ऐश्वर्या राय को पहले एक कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया था। बाद में उन्हें कंपनी का शेयर होल्डर डिक्लेयर कर दिया गया था।

ये भी पढ़े: Monalisa Instagram: ब्रेकअप सॉन्ग पर Mona के ठुमके ने मचाया कहर, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!