Emmy Awards: एकता कपूर संग और कौन-कौन घर ले आया अवॉर्ड?
एमी अवॉर्ड्स:- कॉमेडियन वीर दास और टीवी एक्ट्रेस की क्वीन एकता कपूर को इंटरनेशनल एमी अवार्ड में सम्मानित किया गया।

एमी अवॉर्ड्स:- कॉमेडियन वीर दास और टीवी एक्ट्रेस की क्वीन एकता कपूर को इंटरनेशनल एमी अवार्ड में सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 में हॉलीवुड बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक के सारे सितारे इस इवेंट में पहुंच चुके हैं वही एक्टर वीर दास ने एमी अवॉर्ड्स 2023 में कमाल कर दिया था। वीर दास को फिल्म वीर दास लैंडिंग के लिए बेस्ट यूनीक कॉमेडी के लिए इंटरनेशनल एमी अवार्ड मिला। न्यूयॉर्क में आयोजित किए गए इस इवेंट में आर्ट एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों को नॉमिनेट किया गया था। तो चलिए पूरे विस्तार से आपको इस अवार्ड को जीतने वाले सितारे की लिस्ट बताते हैं।
भारत ने रचा इतिहास
इंटरनेशनल एमी अवार्ड 2023 में इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म की दो सीरीज को इंटरनेशनल में अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। शेफाली को दिल्ली क्राइम 2 के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन वह यह अवार्ड जीतने से चूक गई। कार्ला सूजा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है, साथ ही इन नॉमिनेशंस के बीच फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर को एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अब तक वीर दास, कार्ला सूजा, जिम सर्भ और एकता कपूर को अवार्ड मिल चुका है।
एकता हुई इमोशनल
यह अवार्ड पाने वाली एकता पहली भारतीय निर्माता है। एकता ने अपने सोशल मीडिया पर अवार्ड की फोटो के साथ एक इमोशनल नोट भी शेयर किया इस पोस्ट में लिखा है कि इंडिया में एमी घर लेकर आ रही हूं। एकता ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 जीत का इतिहास रच दिया। वही जिम सर को इस बार एमी अवॉर्ड नहीं मिला। जिम को वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में होमी जे भाभा के रोल के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। अन्य अवार्ड एक्टर मार्टिन फ्रीमैन को रिस्पांडर के लिए मिला।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









