फेमस सिंगर Sidhu Moose Wala की हुई कांग्रेस पार्टी में एंट्री

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में पंजाबी गायक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है

3 दिसंबर यानि आज से चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री “चरणजीत सिंह चन्नी” और पंजाब कांग्रेस का जाना माना चहरा नवजोत सिंह सिद्धू  की मौजूदगी में पंजाब के मशहूर गायक “Sidhu Moose Wala” कांग्रेस में शामिल हो गए है.

इस दौरान पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू मुसेवाला का कांग्रेस मे स्वागत करते हुए कहा कि वो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.

आपको बता दें यूं तो मूसेवाला आए दिन चर्चाओं में बने रहते है लेकिन कई बार वह अपने गाने को लेकर विवादो मे भी फस चुके है. साथ ही उनपर “गन कल्चर” को बढ़ावा देने का आरोप भी लग चुका है।

कांग्रेस मे शामिल होने के बाद फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला ने कहा कि वह पंजाबियों की आवाज उठाने के लिए ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं.

साथ ही उन्होनें कहा कि पंजाब मे होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी. उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी पद के लिए राजनीति में नहीं आया हूं. लेकिन सिस्टम को ठीक करने के लिए इसका हिस्सा बनना जरुरी है.

इसलिए मै कांग्रेस में शामिल होकर अपनी आवाज उठाऊंगा. अब देखने वाली बात ये होगी कि मूसेवाला से प्रभावित होकर कितने लोग कांग्रेस पार्टी को वोट देते है.

मुसेवाला के एंट्री के समय पंजाब कांग्रेस प्रधान “नवजोत सिंह सिद्धू” ने कहा कि मुसेवाला एक अंतरराष्ट्रीय शख्सियत और युवाओं के आइकन हैं. बहरहाल मूसेवाला के कांग्रेस मे शामिल होते ही अब कई तरह के कयास लगाएं जा रहे है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मूसेवाला को चुनावी मैदान में भी उतार सकती है.

Tax Partnerये भी पढ़े : अपनी टीम के सदस्य की इस हरकत पर सारा अली ख़ान ने मांगी माफी

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!