पल्लवी अरोरा ने Grehlakshmi Mrs India 2022 में सबटाइटल का खिताब अपने नाम किया

भारत की एक लोकप्रिय पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने इंडिया लग्जरी फाउंडेशन के सहयोग से ‘मिसेज इंडिया 2022’ प्रतियोगिता आयोजित की थी।

भारत की एक लोकप्रिय पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने रिलायंस ज्वेलरी द्वारा संचालित और इंडिया लग्जरी फाउंडेशन के सहयोग से ‘मिसेज इंडिया 2022’ प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता का ऑडिशन कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन हुआ था। जिसके बाद अप्रैल माह में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में कई फेमस अतिथि भी शामिल थे। इनमें ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ’काशीबाई’ में लीड रोल निभा रही अभिनेत्री रिया शर्मा भी शामिल थी। इसके अलावा सुपरमॉडल सोनालिका सहाय, फैशन डिजाइनर सामंत चौहान, पूर्व सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज, भारत में पराग्वे के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे, आईएलएफआई के महानिदेशक डॉ. महेश वाई रेड्डी थे, इंडियन लग्जरी फाउंडेशन के लग्जरी प्रेसिडेंट पालका ग्रोवर और गौरव ग्रोवर शामिल थे।

इस प्रतियोगिता में पहले 3 दिन प्रतियोगियों की ग्रूमिंग की गई थी। जिसके बाद चौथे दिन प्रतियोगिता के रिजल्ट की घोषणा की गई। वही विजेताओं को अभिनेत्री रिया शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन पहले रैंप वॉक और उसके बाद क्वेश्चन-आंसर राउंड हुआ।

PALLAVI ARORA

इस प्रतियोगिता में सबटाइटल का खिताब जितने वाली सूंदर और टैलेंटेड पल्लवी अरोरा से हमारे रिपोर्टर ने बात-चीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इस टाइटल तक का सफर तय किया है। पल्लवी अरोरा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में ऑनलाइन ऑडिशन दिया था। वही यह ख़िताब जीतकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ख़िताब से ज्यादा उन्हें 4 दिन प्रतियोगिता के दौरान आनद आया। फाइनल डे से पहले चल रही तीन दिन ग्रूमिंग में उन्होंने काफी कुछ सीखा।

इसके अलावा भविष्य की बात करते हुए पल्लवी ने कहा कि अब उन्हें सोशल वर्क करना है। पल्लवी ने बताया कि इस प्रतियोगिता से प्रेणा लेकर अब वह महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती है। उन्होंने अपने एनजीओ का ज़िक्र करते हुए कहा कि पिछले साल मैने नया नयन नाम से एक एनजीओ की शुरुवात की थी। कोरोना महामारी के कारण फ़िलहाल हम ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं को ब्रैस्ट कैंसर की जानकारी देते है।
Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: बोक्स ऑफिस पर सुनामी बनी KGF Chapter 2, दो दिन में कमाए इतने करोड़

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!