तलाक के बाद Honey Singh को फिर हुआ प्यार, टीना थडानी को कर रहे डेट
तलाक के बाद पंजाबी रैपर हनी सिंह पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक इवेंट में दिखाई दिए और आपको बता दे की हनी सिंह सुपरमॉडल टीना थडानी...

पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में छाने लगे हैं। हनी सिंह अपने नए गाने को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं। रैपर हनी सिंह और सुपर मॉडल टीना थडानी एक इवेंट में स्पॉट किए गए हैं। आपको बता दे की हनी सिंह जिस तरह से टीना थडानी का हाथ थामे चल रहे थे उसने एक बार फिर से रैपर हनी सिंह और मॉडल टीना के रिश्ते की अफवाहों को हवा दी है।
हनी सिंह ने तलाक के कुछ महीनों बाद ही रिश्ते पर लगाई मुहर
रैपर यो यो हनी सिंह का अगस्त, वर्ष 2022 में पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हुआ था। रैपर हनी सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए डायवोर्स फाइल किया था। पत्नी से अलग होने के कुछ ही महीनों के बाद ही रैपर हनी सिंह अपना और सुपर मॉडल टीना थडानी का रिश्ता दुनिया के सामने ले आए हैं।
सुपर मॉडल टीना थडानी का हाथ थामे नजर आए हनी सिंह
पंजाबी रैपर हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें हनी सिंह एक इवेंट के दौरान टीना थडानी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो में हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में बहुत हैंडसम दिख रहे हैं। रैपर हनी सिंह को एक बार फिर से उनके पुराने अवतार में देख उनके फैंस बहुत खुश हैं। बता दें हनी सिंह, मिलिंद गाबा और इनके साथ ही टीना थडानी का अक्टूबर महीने में ‘पैरिस का ट्रिप’ नाम से एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था।
वीडियो के बाद हनी सिंह हुए ट्रोल
रैपर हनी सिंह और टीना थडानी का एक वीडियो वायरल होने के बाद कुछ इंटरनेट यूजर्स उन्हें बहुत ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर लिखा, तभी तलाक हुआ है, नई गर्लफ्रेंड से जो मिलवाना था इसके साथ ही एक का कहना है कि मतलब बीवी सही बोल रही थी…
ये भी पढ़े: परिवार को बंधक बनाकर की थी लूटपाट, तीन गिरफ्तार, सामान बरामद










