करीना और सैफ के लाडले जेह इस बार सड़क पर बैठ गए, देखें वायरल वीडियो
करीना और सैफ के लाडले छोटे नवाब अब जिद्द करने लगे हैं दरअसल वाइरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि

बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के छोटे बेटे जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) भले ही पॉपुलैरिटी के मामले में अपने बड़े भाई तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) से पीछे है.
लेकिन उनके क्यूट वीडियोज भी तेज़ी से इंटरनेट पर वाइरल होते हैं.ऐसे ही जेह का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग तेज़ी से शेयर कर रहे हैं.
जिद्द करने लगे है छोटे नवाब
करीना और सैफ के लाडले छोटे नवाब अब जिद्द करने लगे हैं दरअसल वाइरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेह पैपराजी को देखकर काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे है वो उनके साथ खेलने में मुड में दिख रहे हैं.
साथ ही देखा जा सकता है कि किस तरह से जेह अपने केयरटेकर का हाथ छुड़ा कर भाग रहे हैं. सिर्फ ये ही नही बल्कि वो जिद्द करते-करते ज़मीन पर भी बैठ जाते हैं. इसके बाद जेह की केयरटेकर उन्हें गोद में उठा कर वहां से ले जाती हैं.
लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शंस
बता दें कि जेह का ये क्यूट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही फैंस को ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है. बात करें कॉमेंट सेक्शन की तो फैंस छोटे नवाब यानि की जहांगीर अली खान के इस क्यूट अंदाज पर फिदा नज़र आ रहे हैं.
एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट किया- ये कितना क्यूट है, वही एक ने लिखा-जेह को फोटोग्राफर्स पसंद हैं. आप इस बात को तो जानते ही होंगे कि तैमूर के नाम पर विवाद होने के बाद करीना और सैफ ने अपने बेटे जहांगीर का नाम रिवील नही किया था.
ये भी पढ़ें: जस्टिन बीबर का भारत टूर हुआ कैंसिल, जानिए इसकी वजह










