Kareena Kapoor Khan आई कोरोना की चपेट में, इस पार्टी में हुई थी शामिल
भारत में कोरोना को लेकर फिर से दहशत देखने के मिल रही है। कुछ समय पहले ही सिंगर कमल हासन की पॉजिटिव होने की ख़बर सामने आई थी।

भारत में कोरोना को लेकर फिर से दहशत देखने के मिल रही है। कुछ समय पहले ही सिंगर कमल हासन (Kamal Hassan) की पॉजिटिव होने की ख़बर सामने आई थी।
जानकारी के मुताबिक अब करीना कपूर ख़ान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। आपकों बता दे कि 2 दिन पहले करीना सहेली अमृता के साथ एक पार्टी में शरीख हुई थी।
पार्टी सुपर हिट फिल्म “कभी खुशी कभी गम” के 20 साल पूरे होने की थी। इसके अलावा भी दोनो एक्ट्रेस रिया कपूर की पार्टी में भी शामिल हुई थीं रिया ने भी इससे जुड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे कोरोना को लेकर बात कर रही है।
Actors Kareena Kapoor Khan & Amrita Arora tested positive for #COVID19. Both of them had violated COVID norms & attended several parties. BMC has ordered people, who came in contact with the two actors, to undergo RT-PCR test: BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation)
(File pic) pic.twitter.com/wKqoqgFM4x
— ANI (@ANI) December 13, 2021
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने करीना की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि- ‘कल करीना कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गईं। डॉक्टर्स ने कहा है कि उन्हें बहुत मामुली लक्षण हैं, और वह अभी होम क्वारनटीन हैं।’
करीना और अमृता एक दूसरे की ख़ास दोस्त हैं और दोनों ही एक्ट्रेस हमेशा से अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती आई हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते अकसर दिखाई देते है। जिसकी तस्वीरें वह अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहते है।
करीना-अमृता से पहले तनीशा मुखर्जी (Tanishaa Mukherjee) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसी के साथ साउथ इंडस्ट्री के कमल हासन ने यह कबूला था कि उन्हें कोविड हो गया है।
ये भी पढ़े: Miss Universe 2021: इस सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स बनी हरनाज संधू










