‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ से जुड़ी जाने ये दिलचस्‍प बातें आप भी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के सभी कलाकारों को लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन इनसे जुड़े कुछ अज्ञात बातो के बारे में आइए जानें।

टीवी का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) जिस तरह से लोगों की जुबां पर रहता है ठीक उसी तरह से इस शो के किरदार भी दर्शकों की जुबां पर छाये रहते हैं. वहीं इस शो की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिलती है. ऐसे में जानते हैं सभी किरदारों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

इंजीनियर हैं भिड़े मास्टर

भिड़े

आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले ‘मंदार चंदवादकर’ एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ असल जिंदगी में  इंजीनियर भी हैं।

3 बच्चों के पिता है पत्रकार पोपटलाल

पोपटलाल

शो में पोपटलाल की भूमिका निभाने वाले ‘श्याम पाठक’ असल जिंदगी में एक खुशहाल शादीशुदा आदमी हैं और उनके तीन बच्चे हैं।

सुंदरलाल ने भारतीय संस्कृति में M.A किया है

सुंदरलाल की भूमिका निभाने वाले ‘मयूर वकानी’ वास्तविक जीवन में एक कलाकार हैं और उन्होंने गुजरात की ‘झांकी’ बनाने में भी योगदान दिया था,जिससे 26 जनवरी की परेड में ले जाया गया था , और तोह और शो में दया की भूमिका निभा रही दिशा वकानी के रियल भाई है मयूर वकानी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राइटर थे अय्यर

अय्यर

अय्यर का किरदार निभाने वाले ‘तनुज महाशब्दे’ ने शो के लेखक के रूप में अपनी शुरुआत की थी। दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल के सुझाव के बाद ही  शो मेकर ने उन्हें अय्यर की भूमिका देने का फैसला किया। शो में बबीताजी के पति अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे अभी तक सिंगल हैं।

गोगी और टप्पू असल जिंदगी में चचेरे भाई हैं

गोगी और टप्पू

समय शाह (गोगी) और भव्य गांधी (टप्पू) असल जीवन में चचेरे भाई हैं।

पहले भी काम कर चुके हैं जेठालाल और बबीताजी

जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी तारक मेहता से पहले भी बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के साथ काम कर चुके हैं। दोनों हम सब बाराती शो में साथ नजर आए थे।

जेठालाल होते बापूजी

दिलीप जोशी को सबसे पहले चंपक लाल यानी बापू जी की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था।

बापूजी असल ज़िन्दगी में नहीं है वृद्ध

चम्पक लाल

शो में चम्पक लाल की भूमिका निभाने वाले ‘अमित भट्ट’ असल ज़िन्दगी में दिलीप जोशी उर्फ़ जेठालाल से 4 साल छोटे है।

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!