जानें कब होगीं ये मूवीज रिलीज, क्या कंगना को देना होगा अपना पद्म श्री वापस?

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है, जिनका इंतजार मूवी लवर्ज़ काफी समय से कर रहें हैं। फिर चाहें वह अजय देवगन की “थैंक गोड” हो। या फिर वरूण धवन की “जुग- जुग जियो”।

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है, जिनका इंतजार मूवी लवर्ज़ काफी समय से कर रहें हैं। फिर चाहें वह अजय देवगन (Ajay Devgan) की “थैंक गोड” हो। या फिर वरूण धवन (Varun Dhawan) की “जुग- जुग जियो”। इन सब चीज़ों के अलावा बॉलीवुड में ऐसी कई बातें है जो आजकल काफी चर्चा में है, जैसे क्यों कंगना अपना पद्म श्री वापस लोटाना चाहती है। 

इसी से जूड़ी जानकारी के लिए पढ़े ये लेख

कब होगी “थैंक गोड” रिलीज

अजय देवगन की फिल्म थैंक गोड जिसमें रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) भी नज़र आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। आपकों बता दे फिल्म 29 जुलाई को रिलीज हो जाएगी। 

वरूण, कियारा की “जुग- जुग जियो”

अनिल कपूर (Anil Kapoor), वरुण धवन, कियारा अडवाणी (Kiara Adwani) और नीतू सिंह (Neetu Singh) की फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ की भी रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। इस फैमिली ड्रामा फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज डेट 24 जून 2022 है। 

फिल्म जर्सी का ट्रेलर हुोगा रिलीज़

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म जर्सी भी जल्द ही आने वाली है। फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) भी नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 23 नवंबर को रिलीज हो जाएगा। इसी के साथ फिल्म भी 31 दिसंबर को रिलीज हो जाएगी। 

अमिताभ बच्चन ने भेजा लीगल नोटिस

amitabh

हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan) ने एक पान मसाला कंपनी का ऐड किया था। उस ऐड के बाद वह ट्रोल भी हुए थे और उसी वजह से उन्होनें वह कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। उन्होनें कंपनी को ऐड का टेलीकास्ट रोकने को कहा था। अमिताभ के कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद भी ये ऐड लगातार दिखाया जा रहा है। इसे रोकने के लिए बिग बी ने ये एक्शन लिया। 

सिख समुदाय ने की कंगना से पद्म श्री वापस देने की मांग

kangana

दिल्ली सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहने के लिए कंगना रैनोत (Kangana Ranaut) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। समिति का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए उनके पोस्ट में कंगना ने किसानों के प्रदर्शन को खालिस्तानी आंदोलन बताया था। बयान में कहा गया कि कंगना ने सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का उपयोग किया। समिति ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक लेटर भी लिखा है जिसमें कंगना को दिए गए पद्म श्री को वापिस लेने की भी मांग की है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: जानें सबसे डरावनी लेटेस्ट फिल्मों के नाम, अकेले देखने का रिस्क कभी ना लें

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!