जानें किन स्टार किड्स का है विवादों से गहरा रिश्ता

माना जाता है कि B-Town की लाइफ बहुत ही आलीशान होती हैं। लेकिन वो कहते है ना शिशे के घर बाहर से जितने साफ़ और सुदंर होते हैं अंदर से उतने ही गहरे और काले पाए जाते हैं। 

कई सालों से बॉलीवूड में एक नया मुद्दा सामनें आ रहा हैं। ऐसे में बॉलीवूड के स्टार किड्स कई बार सुरखियों में दिखते नज़र आए हैं। 

नेपोटिज्म को लेकर भी उनके ऊपर कई उंगलिया उठती आई हैं। माना जाता है कि B-Town की लाइफ बहुत ही आलीशान होती है। लेकिन वो कहते है ना शिशे के घर बाहर से जितने साफ़ और सुदंर होते हैं अंदर से उतने ही गहरे और काले पाए जाते हैं। 

ऐसा ही कुछ हाल B-Town का भी हैं। पहले बॉलीवूड स्टार खुद किसी ना किसी विवादों में उलझे रहते थे और अब उनके बच्चे भी मानों उनकी उसी प्रथा को आगे बढ़ाते नज़र आ रहे हैं। 

हाल ही में शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को मुंबई क्रूज ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया है। ऐसे ही कई स्टार किड्स है जो किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी में आए दिन फ़से ही रहते हैं। 

तो आईये ऐसे स्टार किड्स के बारे में बात करते हैं :

सारा अली ख़ान (Sara Ali Khan)

 

sara
एक ज़माने के पावर कपल सैफ़ अली ख़ान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की बेटी सारा अली ख़ान को भला कौन नही जानता है। अपने माता पिता से अलग होकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्हें भी सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर NCB द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 

श्रध्दा कपूर (Shraddha Kapoor)

 

shraddha
दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी श्रध्दा कपूर को भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ड्रग मामले में NCB द्वारा बुलाया गया था। हांलाकि जवाब देते समय श्रध्दा ने इतना कुछ बताया नहीं। उन्होनें सिर्फ यह कबूला था कि वह भी अक्सर सुशांत के साथ पार्टिस में गई हैं।

अन्नया पांडे (Ananya Pandey)

 

ananya
बॉलीवूड के मशहूर कॉमेडियन चंकी पांडे (Chunkey Pandey) की बेटी अन्नया पांडे बाकी स्टार किड्स के मुकाबले काफ़ी लोकप्रिय हैं। आए दिन अन्नया किसी ना किसी बात को लेकर सुरखियों में रहती हैं। कुछ वर्ष पहले ही एक्ट्रेस की सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नेपोटिज्म को लेकर विवाद की विडीयो सामने आई थी। जिसमें उन्हें काफी आलोचना भी सहनी पड़ी थी। हाल ही में आर्यन ख़ान ड्रग्स केस में उनका नाम भी सामने आ रहा है।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 

 

sonam
एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी सोनम कपूर भी एक बॉलीवूड एक्ट्रेस है लेकिन इसके अलावा उन्हें उनकी फैशन सेंस को लेकर भी जाना जाता हैं। सोनम कपूर अक्सर विवादास्पद कमेंटस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के ऊपर अपनी राय देती भी नज़र आई हैं।

सूरज पंचोली (Suraj Pancholi)

 

suraj
आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के बेटे सूरज पंचोली ने लाइमलाइट में रहकर अपने पिता की विरासत को बढ़ा रखा है। आपको बता दें कि जिया खान (Jiya Khan) के सुसाइड विवादों में उनका नाम सामने आया था, जो उनके (जिया खान) सुसाइड नोट पर देखा गया था। जिसके बाद जिया की मां ने अभिनेता पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। वह केस को कोर्ट तक भी ले गईं थी लेकिन न्याय नहीं मिला और सूरज पंचोली छूट गए।

फरदीन ख़ान (Fardeen Khan) 

 

fardeen

कुछ साल पहले दिग्गज अभिनेता फिरोज ख़ान (Feeroz Khan) के बेटे फरदीन ख़ान को कोकेन खरीदते हुए पकड़ा गया था। 

आर्यन ख़ान (Aryan Khan)

 

aryan
आर्यन ख़ान का नाम हाल ही में ड्रग केस में आया हैं। जिसको लेकर उनका कहना है कि इसमें उनका कोई हाथ नही हैं। लेकिन आर्यन की व्हाट्सएप चैट कुछ और ही बयान कर रही है। फिलहाल आर्यन की बेल भी रिजेक्ट हो चुकी हैं।  

संजय दत (Sanjay Dutt)

 

sanjay dutt
मुन्ना भाई कहे जाने वाले बॉलीवूड के मशहूर संजय दत भी कई सुरखियों का हिस्सा रेह चुके हैं। फिर चाहे वह बम विसपोट का मामला हो या नशीले पदार्थों का सेवन हो। उनकों लेकर तो पूरी एक फिल्म बन चुकी हैं। अभिनेता ने काफी समय जेल में भी बिताया है।                 

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: आर्यन के बाद NCB की टीम पहुंची अनन्या पांडे के घर- Aryan Khan Drugs Case

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!