जानें क्यों हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary के खिलाफ जारी हुआ Arrest Warrant

यूपी के लखनऊ की एक अदालत ने हरियाणा की जानी-मानी शख्सियत और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है

यूपी के लखनऊ की एक अदालत ने हरियाणा की जानी-मानी शख्सियत और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के खिलाफ एक कार्यक्रम को अपनी मर्ज़ी से रद्द करने और टिकट खरीदने वाले लोगों के पैसे वापस ना करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

आपको बता दें कि सपना चौधरी पर अपने फैंस का दिल तोड़ने का आरोप लगा है। इसी के साथ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने वारंट जारी कर मामले की अगली सुनवाई की डेट 22 नवंबर तय की है।

खबर के मुताबिक दारोगा फ़िरोज़ खान ने 14 अक्टूबर 2018 को इस मामले में आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

ग़ौरतलब है कि इस मुकदमे में सपना के साथ-साथ कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी ठहराया गया था।

मुकदमे में सपना पर आरोप है कि 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में कार्यक्रम पेश करना था। जिसकी टिकट 300 रुपये थी। स्मृति उपवन में हजारों की तादात में लोग कार्यक्रम देखने आए थे।

लेकिन जब सपना रात 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं तो शो देखने आई जनता ने अपने टिकट के पैसे वापस देने की मांग को लेकर हंगामा किया।

बहरहाल उन्हें पैसे वापस नहीं किए गए। इसके अलावा अदालत इस सिलसिले में पहले ही सपना चौधरी की मामला खत्म करने वाली याचिका को खारिज कर चुकी है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: करिश्मा तन्ना का यह योग पोज़ आ रहा है फैंस को बेहद पसंद, देखें तसवीरें

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!