जानें आखिर क्यों पहुंचा सोनू सूद के घर Income Tax Department?

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के आवास का आयकर विभाग ने आज सर्वे किया है, सोनू के घर आयकर विभाग की टीम आज सुबह पहुंच गई थी।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के आवास का आयकर विभाग ने आज सर्वे किया है। सोनू के घर आयकर विभाग की टीम आज सुबह पहुंच गई थी। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोनू सूद से जुड़े 6 जगहों का निरिक्षण किया है। लेकिन आपको बता दें कि कोई भी दस्तावेज़ ज़ब्त नहीं किये गए हैं।

आयकर अधिनियम, 1961 की धारा के तहत किए जानें वाले निरिक्षण अभियान में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी सिर्फ व्यावसायिक परिसरों और उससे जुड़े परिसरों में ही सर्वे कर सकते हैं। हालांकि अधिकारीयों के पास दस्तावेज़ ज़ब्त करने का अधिकार होता है।

एक्टर सोनू कोरोना काल शुरू होने के बाद से लगातार लोगों की मदद करते हुए नज़र आए हैं। चाहे फिर लॉकडाउन में किसी को घर पहुंचना या किसी मरीज़ को दवा पहुंचनी हो, सोनू सूद ने सबकी खूब मदद की है। उनके द्वारा लिए गए इस कदम की तारीफ बखूबी होती रही है।

आपको बता दें कि एक्टर सोनू ने हाल ही में 12 सितंबर को एक महिला की मदद करने की जानकारी ट्विटर द्वारा दी है।

Insta loan services

ये भी पढ़े:- जानें iPhone 13 सीरीज़ के भारतीय दाम और उनके कलर ऑप्शन

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!