बिग बॉस 15 में हुआ Mid-Week एविक्शन, जानें कौन हुआ घर से बेघर

बिग बॉस द्वारा दी गई सजा सुनकर सभी लोगों को बड़ा झटका लगा। लेकिन, उस दौरान जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स ने राहत की सांस ली।

बिग बॉस के सीजन 15 को शुरू हुए अब काफ़ी समय हो गया हैं। सीजन 15 शुरू होते ही काफ़ी लोग इस जानें मानें शौ को पसंद भी कर रहे हैं। बिग बॉस के इस सीजन को लेकर अभी से फैन कल्बस बन चुके हैं। जैसे ही शौ शुरू हुआ था। सभी घर के सदस्य अपनी मनमानी करते दिखें थे।

इसी को देख बिग बॉस ने उन सबको सज़ा भी दी। यह सज़ा 3 भागों में सुनाई गयी हैं। पहले भाग में बिग बॉस के आलीशान घर में रहने वाले निशांत, शमिता, प्रतीक सहजपाल, अकासा, जय भानुशाली, तेजस्वी और विशाल कोटियन को उनका मैन घर छोड़कर जंगल में आने की सजा दी गई।

बिग बॉस द्वारा दी गई सजा सुनकर सभी लोगों को बड़ा झटका लगा। लेकिन, उस दौरान जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स ने राहत की सांस ली। उन्हें लगा कि अब जंगलवासियों को सजा नहीं मिलेगी।

BIG BOSS

सज़ा के दूसरे पड़ाव में बिग बॉस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन सिर्फ घरवालों ने नही किया है, बल्कि जंगलवासियों ने भी गलतियां की हैं। इसलिए अब सभी को आपसी सहमति से दो कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर निकालना है। बिग बॉस का यह फैसला सुनकर सभी दंग रह गए।

बिग बॉस ने कहा कि सबको आपसी सहमती से रैंकिग करनी होगी। जिसमें सबसे पहले प्रतीक सहजपाल ने विधि पंड्या और डोनल बिष्ट का नाम लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि सब घरवालों के मुकाबले इन दोनों का योगदान खेल में सबसे कम रहा हैं।

Insta loan services

प्रतीक के वोट के बाद घर के सभी सदस्यों ने भी डोनल और विधि का नाम लिया। जिसके बाद आपसी सहमति से हुए इस फैसले की वजह से डोनल और विधि को घर से बाहर जाना पड़ा।

ये भी पढ़े: Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro भारत में हुए लांच, जानिए कीमत और खूबियां

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!