Mimi Trailer Out : मस्ती में मचा सीरियस घमासान, सरोगेसी ड्रामा पर आधारित है कहानी

बाप बेटी का रोल निभा चुके पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन, Mimi में पति-पत्नी का रोल करते नजर आएंगे। ट्रेलर में जहां कृति सेनन इमोशनल स्टोरी दिखाती हुई दिख रही है, वहीं पंकज त्रिपाठी कॉमेडी का जबरदस्त पंच देते देखे जा सकते हैं।

Mimi फिल्म जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार था, उसका ट्रेलर आज आखिरकार आउट हो ही गया है। इसमें आपको कृति सेनन और पंकज त्रिपति एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आऐंगे, इस फिल्म में वो दोनों पति पत्नी का नाटक पेश करेंगे। कृति सेनन एक सेरोगेट की भूमिका निभाते नज़र आएंगी। कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म जहां एक तरफ हसाएंगे वहीं रुलाने की भी कोशिश करेंगे।आज के समय में सेरोगेसी का ट्रेंड काफी चल रहा है। इसी पर आधारित है कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिमी। 

कृति का किरदार एक छोटे शहर की लड़की का है। वहीं पंकज त्रिपाठी एक ड्राइवर का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर के मुताबिक कृति सेनन पैसे की खातिर एक विदेशी कपल के लिए सरोगेट मां बनने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन जब एक वक़्त पर विदेशी कपल उस बचे को अपनाने से इंकार कर देता है तब मिमी क्या करेगी फिल्म उसी पर आधारित है।सेरोगेट मां के तौर पर कृति सेनन ने इमोशनल सीन भी काफी खूबी से किए हैं। 

कृति की शानदार एक्टिंग के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी भी एक अलग की रंग में दिख रहे हैं। पकंज त्रिपाठी की डॉयलॉग डिलीवरी हमेशा शानदार रही हैं। इसी फिल्म को देखकर आप एक बार फिर ठहाके लगाने को तैयार हो जाये। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, सुप्रिया पाठक और कृति सेनन जैसे सभी कलाकारों का दमदार अंदाज हर किसी को भा गया है। आपको बता दे, फिल्म 30 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही है। 

ये भी पढ़े:- Redmi Note 10T 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकती है कीमत और खूबियां

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!