Miss Universe 2021: इस सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स बनी हरनाज संधू

Miss Universe 2021: 21 साल बाद देश के लिए गर्व का पल सामने आया है। मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) को मिला है।

Miss Universe 2021: 21 साल बाद देश के लिए गर्व का पल सामने आया है। मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) को मिला है।

70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल (Israel) में हुआ। हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) की उर्म की बात करें तो वह केवल 21 साल की हैं।

ख़ास बात ये है कि देश ने ये खिताब 21 साल के लंबे समय के बाद जीता है। वो कौन-सा सवाल था, जिसका जवाब देने के बाद उन्हें मिस यूनिवर्स का टाइटल मिला। टॉप के तीन प्रतियोगियों से यह सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी?

जिसपर हरनाज ने जवाब दिया, आपको ये मानना होगा कि आप सबसे अलग हैं, और यही आपको खूबसूरत बनाती है। अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं।

इस जवाब के साथ ही हरनाज ने सबका दिल जीत लिया और मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया। पंजाब के चंडीगढ़ में रहने वाली हरनाज एक मॉडल हैं।

हरनाज संधू ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देती रही। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ (Miss Chandigarh) का खिताब जीता था।

Hair Crown

उसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो जाने माने खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और वह टॉप 12 तक पहुंची। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं।

ये भी पढ़े: बैकलेस टॉप में Urfi Javed ने किया डांस, बोल्ड लूक को लेकर हुई ट्रोल

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!