मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस में ढ़ाया कहर, Photos देख दीवाने हुए लोग, देखें अनसीन तस्वीरें
अभिनेत्री मोनालिसा ब्लैक कलर की ड्रेस में बहुत हसीन दिख रही हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर लोग खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा सिंह अक्सर अपने हुस्न के जलवे दिखाकर लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कभी साड़ी, कभी बिकिनी तो कभी ड्रेस में हॉट फोटोज डालकर अपने हुस्न का दीदार अपने फैंस को करवाती रहती हैं। उनके फैंस भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।
जैसे ही मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती है वो तेजी से वायरल हो जाती हैं। हर बार की तरह एक बार फिर से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें सांझा की है। जिसमें अभिनेत्री मोनालिसा ब्लैक कलर की ड्रेस में बहुत हसीन दिख रही हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर लोग खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस के साथ गोल्डेन रंग की हील्स भी पहनी हैं। हेवी सिलवर इयररिंग व रेड लिप्स में मोनालिसा बोल्ड पोज देती दिखाई दे रही हैं।
मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो अपने फैंस को अपनी ज़िन्दगी की अपडेट इंस्टाग्राम के माध्यम से देती रहती हैं। मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह संग अक्सर फनी रील्स बनाकर अपने फैंस को एंटेरटेन करती हैं। अभिनेत्री मोनालिसा की तस्वीरों पर लोग अलग अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, किसी शख्स ने लिखा की आप लाजवाब हो तो किसी ने लिखा की आपके सामने तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी फेल हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने बचाई आत्महत्या करने जा रहे दो छात्रों की जान, जानिए पूरा मामला












