Nana Patekar Death: एक खबर ने चौंकाया, 75 की उम्र में थम गया सफर

हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर गोवा के....

Nana Patekar Death:  हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले थे। इसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

7 साल में दो एक्टर ने तीन फिल्मों में किया साथ में काम, दो निकलीं  ब्लॉकबस्टर, दो बन गईं कल्ट मूवी- Nana patekar Agni Sakshi Krantiveer  Tirangaa 4 bollywood films released within

मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी की जानी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई।

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपनी दमदार अदाकारी और प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए लंबे समय से दर्शकों के बीच खास पहचान रखते थे।

Nana Patekar Death: Around 90 Films, Nearly Five Decades Long Career, Three  National Awards And More; A Look At Late Veteran Actor's Journey

सेना से भी जुड़ा रहा नाना पाटेकर का नाता

अभिनय के अलावा नाना पाटेकर का सेना से भी जुड़ाव रहा था। उन्होंने एक कार्यक्रम में बताया था कि अगस्त 1999 में वह सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ एलओसी पर भी गए थे। वहां उन्होंने कुछ समय बिताया और सैन्य अनुशासन को करीब से अनुभव किया।

नाना ने बताया था कि श्रीनगर पहुंचने के समय उनका वजन करीब 76 किलो था, लेकिन सेना के साथ रहते हुए सख्त दिनचर्या और अनुशासन का पालन करने के कारण उनका वजन घटकर लगभग 56 किलो रह गया था।

नाना पाटेकर:रंगमंच से बॉलीवुड तक... शानदार रहा अभिनेता का सफर; 'गमन' से 'वेलकम' तक इन फिल्मों में किया काम - Nana Patekar Dies Actor Career Debut Movie Gaman Family Net ...

तीन फिल्मों के लिए मिले नेशनल अवॉर्ड

नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उनके अभिनय को राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिला। उन्हें तीन अलग-अलग फिल्मों के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया।

  • परिंदा — 1990 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
  • क्रांतिवीर — 1995 में बेस्ट एक्टर
  • अग्नि साक्षी — 1997 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

नाना पाटेकर ने गंभीर भूमिकाओं से लेकर कॉमेडी और विलेन के किरदारों तक अपनी अलग छाप छोड़ी। उनकी अदाकारी और संवाद बोलने के अंदाज ने उन्हें भारतीय सिनेमा के यादगार कलाकारों में शामिल किया।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!