ट्रांसजेंडर का रोल करते Nawazuddin Siddiqui को महसूस हुआ कुछ ऐसा, किया चौंकाने वाला खुलासा
Nawazuddin Siddiqui बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानें मानें एक्टर में से एक है. उनकी एक्टिंग कमाल की होती है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और टैलेंट

Nawazuddin Siddiqui बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानें मानें एक्टर में से एक है. उनकी एक्टिंग कमाल की होती है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और टैलेंट से पूरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान और नाम हासिल किया है. फिल्मों में साइड रोल निभाने वाले नवाजुद्दीन ने इंडस्ट्री में आज ये मुकाम बहुत मुश्किल और मेहनत के बाद बनाया है. वो हर रोल में अपनी पूरी जान डाल देते हैं. साथ ही इस साल उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हड्डी’ रिलीज होने जा रही है. नवाजुद्दीन को इस फिल्म में एक अलग ही किरदार में देखने को मिलेंगे.
‘हड्डी’ में ट्रांसजेंडर का निभाएंगे किरदार
‘हड्डी’ में नवाजुद्दीन एक ट्रांसजेंडर का रोल निभा रहे हैं. उनहोंने एक इंटरव्यू के चलते यह भी बताया कि वो अपने इस रोल में इस कदर घुस गए थे कि वो जिंदगी में भी वैसे ही ट्रांसजेंडर जैसे बाते करनी शुरू कर दी उनका तौर तरीका हर चीज बिल्कुल बदल गयी थी. साथ ही उन्होंने बताया ‘हड्डी फिल्म को शूट करने से पहले, मैं (ट्रांसजेंडर) समुदाय के बीच में जा उनके साथ रहा था कि ताकि मुझे यह समझ आए की वो कैसे अपनी जिंदगी जीते हैं तब मुझे पइस बात का पता चला कि वो लोग खुद को औरतों के जैसा रखते हैं. वो सब महिला बनना चाहते हैं।
अपने रोल के लिए मैंने इन सभी बातों का बहुत ख्याल रखा. तो मुझे हमेशा ऐसा ही लगता था कि मैं एक औरत का किरदार निभा रहा हूं. ये मेंटली और फिजीकली दोनों प्रकार से ही थका देने वाला काम है. शूटिंग करना इतना हेक्टिक होता था कि ऐसा लगता था कि हे भगवान बस जल्दी से घर जाऊ और सो जाऊ।
बता दें नवाजुद्दीन की इस वर्ष ‘हड्डी’ के साथ टीकू वेड्स शेरू फिल्म भी रिलीज होगी. इस फिल्म में नवाजुद्दीन साथ टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर उसमें मुख्य रोल में नज़र आएगी देंगी. हालाकिं इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बवाना में गर्भवती बहू को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस










