Neha Kakkar Divorce Rumours: Husband और Family को मत घसीटो

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर Neha Kakkar ने अपने पति Rohanpreet Singh के साथ तलाक की अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर उनके...

Neha Kakkar Divorce Rumours: Husband और Family को मत घसीटो

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर Neha Kakkar ने अपने पति Rohanpreet Singh के साथ तलाक की अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर उनके एक emotional post के बाद यह rumours फैलने लगी थीं कि शायद Neha और Rohanpreet के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि अब सिंगर ने खुद सामने आकर इन सभी अटकलों को baseless बताया है।

दरअसल, सोमवार को Neha Kakkar ने अपनी Instagram Stories पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने responsibilities, relationships और work से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने पैपराजी से request की थी कि उन्हें film न किया जाए। हालांकि कुछ ही मिनटों बाद Neha ने ये पोस्ट delete कर दीं, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर हलचल मच चुकी थी। इन cryptic posts के बाद fans और social media users यह अंदाज़ा लगाने लगे कि Neha की personal life में कोई serious problem चल रही है। देखते ही देखते तलाक की खबरें वायरल होने लगीं। बता दें कि Neha Kakkar और Rohanpreet Singh की शादी साल 2020 में हुई थी और यह couple अक्सर अपने प्यार भरे moments शेयर करता रहता है।

Divorce rumours पर Neha का clear जवाब

बढ़ती अफवाहों के बीच Neha Kakkar ने दोबारा Instagram Stories के ज़रिए एक detailed clarification दी। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा,

Neha ने लिखा:  “Guys plz don’t drag my innocent husband or my sweetest family in all this. They are the purest people I know and whatever I am today is because of their support.”

Neha Kakkar Divorce Rumours

नेहा कक्कड़ का पोस्ट

Neha ने आगे यह भी माना कि emotions में आकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कई बार उल्टा पड़ जाता है। उन्होंने लिखा कि मीडिया छोटे से मुद्दे को भी बड़ा बनाना अच्छी तरह जानता है और यह उनके लिए एक learning experience रहा है। सिंगर ने यह भी साफ किया कि अब वह अपनी personal life को public platform पर discuss नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा,
“अब से मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करूंगी। शायद ये दुनिया मेरी emotional side को handle नहीं कर पाती। Sorry और thank you मेरे NeHearts। चिंता मत करो, मैं बहुत जल्द धमाके के साथ वापस आऊंगी।”

Paparazzi से भी की request

इससे पहले Neha ने एक पोस्ट में पैपराजी और फैंस से request की थी कि उन्हें फिल्म न किया जाए और उनकी privacy का सम्मान किया जाए। उन्होंने लिखा कि वह शांति से जीना चाहती हैं और फिलहाल cameras से दूरी बनाना चाहती हैं। हालांकि यह पोस्ट भी कुछ देर बाद delete कर दी गई थी। कुल मिलाकर Neha Kakkar के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि उनके और Rohanpreet Singh के रिश्ते में कोई दरार नहीं है और तलाक की खबरें पूरी तरह false और misleading थीं।

ये भी पढ़े: B Praak क्यों बने गैंगस्टर की टारगेट लिस्ट में? 10 करोड़ की धमकी से हड़कंप

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!