सोशल मीडिया पर लोगों ने बनाया प्रभास को अपना निशाना, बुरी तरह किया ट्रोल

प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग के लिए मुंबई आए हुए थे,  पैपाराज़ी ने इस बीच उनकी एक फोटो खींचकर इंटरनेट पर पोस्ट कर दी

बॉलीवुड के बाहुबली एक्टर ‘प्रभास’ आजकल अपनी उपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर काफी चर्चा में हैं, बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त 2022 में रिलीज़ होगी। जानकारी के मुताबिक, ‘आदिपुरुष’ फिल्म का बजट 500 करोड़ है।

इस फिल्म में प्रभास के साथ अन्य बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी शामिल है जैसे- सैफ अली खान, कृति सैनन, सनी सिंह आदि। ओम राउत के निर्देशन में बनाई गई फिल्म ‘आदिपुरुष’ रामायण पर आधारित है।

खबर यह है कि प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग के लिए मुंबई आए हुए थे,  पैपाराज़ी ने इस बीच उनकी एक फोटो खींचकर इंटरनेट पर पोस्ट कर दी, पोस्ट की हुई फोटो में प्रभास गाड़ी में बैठे दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता प्रभास ने अपना लुक आज कल थोड़ा चेंज किया है, जिसके चलते उन्होनें बड़ी-बड़ी मूंछे ऊगा ली हैं।

prabhas image

इस फोटो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही लोगों ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिए हैं , फोटो के आधार पर बाहुबली एक्टर प्रभास को लोगों द्वारा इंटरनेट पर काफी जज और ट्रोल किया जा रहा है।फैंस द्वारा उनके लुक पर एक से बढ़कर एक मीन कमैंट्स किये जा रहे हैं।

comment box

कुछ लोगों ने फोटो देख कर कहा कि प्रभास बिना मेक-अप के बहुत बूढ़े लगते हैं, इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग तो बॉडी शेमिंग पर भी उतर आए, एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए फोटो पर लिखा कि प्रभास वड़ा पाव जैसे दिख रहे हैं। हालांकि कुछ प्रभास के चाहने वाले कमेंट बॉक्स में उनको डिफेंड करते हुए भी नज़र आए हैं।

prabhas image

 

Aadhya technology

ये भी पढ़े: नहीं देखा होगा सपना चौधरी का यह रूप, बुज़ुर्ग के साथ मिलकर स्टेज पर मचाया धमाल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!