Ramayana : 90s के पोस्टर जैसा दिखा रणबीर-साई का सिया-राम लुक

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को मेकर्स ने....

Ramayana : रणबीर कपूर और साई पल्लवी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को मेकर्स ने फिल्म के पहले पार्ट का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें दोनों कलाकारों का भगवान राम और माता सीता के रूप में नया लुक देखने को मिला। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसका अंदाज लोगों को 90 के दशक में भगवान राम और माता सीता की तस्वीरों वाले पारंपरिक पोस्टरों की याद दिला रहा है, जो उस दौर में घरों की दीवारों पर आम नजर आते थे।

रामायण का नया पोस्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रामायण के नए पोस्टर ने खींचा ध्यान

मेकर्स ने 14 सितंबर की सुबह फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसी के साथ ‘रामायण पार्ट-1’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ भी दर्शकों के सामने आया। पोस्टर और गाने की रिलीज के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल और बढ़ गई है। नए पोस्टर में रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के रूप में पेश किया गया है। दोनों का दिव्य और शांत लुक पुराने धार्मिक पोस्टरों की शैली से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। यही वजह है कि कई दर्शकों को इसे देखकर अपना बचपन याद आ गया।

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

पोस्टर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। कई लोगों ने इसके पारंपरिक लुक की तारीफ की और कहा कि इसमें भारतीय संस्कृति और पुरानी यादों की झलक दिखाई देती है।

एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में नए पोस्टर की तुलना 90s के राम-सीता वाले धार्मिक पोस्टरों से की गई। इस तुलना को लेकर कई यूजर्स ने भी अपनी सहमति जताई और फिल्म के विजुअल्स की तारीफ की।

Ramayana full cast revealed: Ranbir Kapoor's Lord Ram, Sai Pallavi's Sita,  Yash's Ravana - who plays whom in Nitesh Tiwari's epic movie - The Economic  Times

फिल्म की रिलीज का इंतजार

नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार की जा रही ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। जानकारी के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट-1’ भारत में 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी, जबकि विदेशी बाजारों में इसे 6 नवंबर से प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ यश समेत कई बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भारतीय पौराणिक महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!