Ranbir Kapoor ने इस किरदार के लिए छोड़ा नॉनवेज खाना और ड्रिंक करना

रणबीर अपनी ही पब्लिक इमेज के लिए नहीं बल्कि अब किरदार निभाने वाले राम के किरदार के साथ न्याय करने के लिए एल्कोहल पीना छोड़ रहे हैं

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर अब और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं। बात करे तो नीतिश तिवारी की फिल्म में अब रणबीर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन फिल्म को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

साथ ही इसके बारे में आए दिन इस फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स सामने आती रहती हैं और अब रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को लेकर स्टारकास्ट अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव कर रही है जहां रिपोर्ट की माने तो राम की तरह पवित्र होने के लिए रणबीर कपूर द्वारा एल्कोहल और मीट त्यागने का फैसला लिया है। वही रणबीर के साथ फिल्म में साउथ इंडियन एक्ट्रेस सई पल्लवी भी लीड रोल में नजर आ सकती हैं और वह फिल्म में सीता का किरदार निभाएंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर अपनी ही पब्लिक इमेज के लिए नहीं बल्कि अब किरदार निभाने वाले राम के किरदार के साथ न्याय करने के लिए एल्कोहल पीना छोड़ रहे हैं और उसी के साथ ही नॉनवेज भी खाना पूरी तरह से बंद कर रहे हैं। ऐसे में जब फिल्म की शूटिंग शुरू होगी तब तक रणबीर पूरी तरह से ही एल्कोहल और नॉनवेज से पूरे तरीके से दूरी बना चुके होंगे।

साथ ही रणबीर श्री राम की तरह ही अब पूरे तरीके से पवित्र और साफ महसूस करना चाहते हैं इसलिए ही वो ये सब त्याग रहे हैं जिसमे कि रणबीर लेट नाइट पार्टी भी नहीं कर रहे हैं। देखा जाए तो रणबीर अगले साल शुरुआत में ही फिल्म की शूटिंग करना शुरू करेंगे और रणबीर और फरवरी 2024 से शूटिंग शुरू कर देंगे। वही इस फिल्म के पहले पार्ट में भगवान राम और सीता पर ही ज्यादा फोकस किया जाएगा।

हालाँकि, अगस्त 2024 तक ही फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी और फिल्म के लिए VFX ऑस्कर विनिंग कंपनी डीएनईजी बनाने वाली है। साथ ही वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की ही फिल्म एनिमल जल्द ही सिनेमाघरों में अब रिलीज होने वाली है और ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। साथ ही फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर लीड रोल निभाते नजर आने वाले है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!