Ranbir Kapoor ने लिया बड़ा फैसला, फिल्म रामायण के छोड़ेंगे शराब और नॉन वेज

रणबीर कपूर एक बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं जो अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।

रणबीर कपूर एक बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं जो अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। वो अपने किरदार को बखूबी निभाते है अब कुछ समय से खबर आ रही है कि वह डायरेक्टर नितिश तिवारी की फिल्म रामायण में काम करने वाले हैं और फिल्म में उनका किरदार भगवान राम का होगा। हालांकि इस बारे में ना तो रणबीर और ना ही नितेश ने कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट की है, लेकिन इस बीच एक नई खबर सामने आ रही है कि रणबीर इस फिल्म के लिए अपना लाइफस्टाइल ही बदल रहे हैं।

कहा जा रहा है की रणबीर नॉन वेज और ड्रिंक छोड़ेंगे रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर मीट खाना और शराब छोड़ रहे हैं ताकि वह भगवान राम जैसे पवित्र किरदार को अच्छे से निभा सकें। वह अपना पूरा फोकस इस किरदार को दिल से निभाने में कर रहे हैं।

पहले कहा जा रहा था कि आलिया फिल्म में सीता का किरदार निभा सकती हैं, लेकिन फिर ये खबर गलत साबित हुई और कहा गया कि साउथ एक्ट्रेस सई, सीता का किरदार निभाएंगी। वहीं रावण के लिए केजीएफ स्टार यश का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी कुछ कन्फर्म नहीं है। फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी कि 2024 में फरवरी से शुरू होगी। फिल्म का पूरा फोकस सिर्फ राम और सीता पर होगा। इसकी शूटिंग अगस्त तक चलेगी। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म का वीएफएक्स ऑस्कर विनिंग कंपनी डीनेग करने वाली है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!