Salman khan ने शुरू की नयी फिल्म की शूटिंग, सामंथा रूथ प्रभु के साथ आएंगे नजर!

सलमान खान सुर्खियों में हैं। 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले सलमान ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। वे जिम में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

अपनी फिल्मो को लेकर सलमान खान सुर्खियों में हैं। ‘टाइगर 3’ की रिलीज से पहले सलमान ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। वे जिम में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने खाने-पीने का भी काफी ध्यान रख रहे हैं। लेकिन, सवाल यह उठता है कि सलमान किस फिल्म के लिए इतना पसीना बहा रहे हैं? उनकी आने वाली फिल्म किस विषय पर है और उस फिल्म में सलमान का क्या रोल है? आइए जानते हैं।

सलमान खान के करीबी सूत्र ने बताया कि सलमान अपनी आने वाली फिल्म में अर्धसैनिक अधिकारी (पैरामिलिट्री ऑफिसर) की भूमिका निभाने वाले हैं। सूत्र ने कहा, “लंबे समय के बाद सलमान खान ने एक ऐसी फिल्म साइन की है जिसके लिए उन्हें जिम में कड़ी ट्रेनिंग लेनी पड़ रही है। इस फिल्म में सलमान का नया लुक नजर आएगा।”

सूत्र के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी सन 1988 में मालदीव के तख्तापलट के प्रयास पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन शेरशाह बनाने वाले डायरेक्टर विष्णु वर्धन करेंगे। वहीं करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सलमान खान के साथ सामंथा नजर आएंगी।

हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। सूत्र का कहाना है कि मेकर्स अभी सामंथा के साथ चर्चा कर रहे हैं। सलमान खान की ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कटरीना कैफ और शाहरुख खान नजर आएंगे। इसके बाद, सलमान खान करण जौहर की फिल्म के साथ-साथ टाइगर वर्सेस पठान की भी शूटिंग शुरू करेंगे।

Accherishtey

यह भी पढ़े : India VS Pakistan: भारत की पारी से पहले स्टेडियम में अरिजीत सिंह करेंगे performance 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!