Samsung Freestyle Gen 2 पोर्टेबल प्रोजेक्टर लॉन्च, अब 30 से 100 इंच में देखें कंटेंट

यह Gen 2 पोर्टेबल प्रोजेक्टर लोकप्रिय स्ट्रॉमिंग प्लेटफार्म को सपोर्ट करता हैं और 30-100 इंच तक कंटेंट आउटपुट कर सकता हैं। इसमें बेहतर साउंड एक्सप्रिएंस के लिए 5W का 360 साउंड दिया गया हैं।

सैमसंग ने Samsung Freestyle Gen 2 पोर्टेबल प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। सैमसंग ने फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर पहली बार 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया था। सैमसंग का पोर्टेबल प्रोजेक्टर स्मार्ट टीवी यूआई बिल्ट-इन के साथ किसी भी प्लेन सरफेस पर फुल एचडी वीडियो प्रदर्शित करने में सक्षम है।

फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर में एक स्टैंड है, जो डिवाइस को आवश्यक कोण पर रखने में मदद करता है। इसमें यूएसबी-सी पोर्ट और एक इंटरनल स्पीकर (प्रीमियम 360 साउंड) दिया गया है।

The Freestyle

Freestyle Gen 2 पोर्टेबल प्रोजेक्टर भी 1080p रिज़ॉल्यूशन आउटपुट करता है और डिज़ाइन भी लगभग वही है। इसमें भी Tizen पर आधारित सॉफ़्टवेयर है। बदलाव के तौर पर इस बार सोलरसेल रिमोट का उपयोग कर अपनी बैटरी को रिचार्ज करता है और बेहतर प्रदर्शन के लिए स्टोरेज क्षमता बढ़ाया गया है।

यह Gen 2 पोर्टेबल प्रोजेक्टर लोकप्रिय स्ट्रॉमिंग प्लेटफार्म को सपोर्ट करता हैं और 30-100 इंच तक कंटेंट आउटपुट कर सकता हैं। इसमें बेहतर साउंड एक्सप्रिएंस के लिए 5W का 360 साउंड दिया गया हैं। साथ ही वाईफाई 5 और ब्लूटूथ 5.2 की कनेक्टिविटी दी गयी हैं।

The Freestyle

Freestyle Gen 2 पर सैमसंग गेमिंग हब देखने के लिए मिल जाता है। यह एकमात्र प्रोजेक्टर है जो मूल रूप से एनवीडिया जीफोर्स नाउ, अमेज़ॅन लूना, एक्सबॉक्स गेम पास जैसे गेम्स को सपोर्ट करता है। इस फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर पर बिना किसी कंसोल के 3000 से अधिक गेम खेला जा सकता हैं।

सैमसंग Freestyle Gen 2 पोर्टेबल प्रोजेक्टर की कीमत 799.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 66 हजार रूपये) हैं। इसे सैमसंग की वेबसाइट से प्री-आर्डर किया जा सकता हैं। अभी प्री-आर्डर करने पर इस प्रोजेक्टर के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेन्स (लगभग 5 हजार रूपये) मुफ्त दिया जायेगा।

Accherishteyये भी पढ़े: भारत के ‘टॉयलेट मैन’ कहे जाने वाले समाजशास्त्री डॉ. बिंदेश्वर पाठक का निधन, श्रद्धांजलि

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!