Sapna Choudhary ने किया था मजबूरन डांस, वीडियो हुई हिट और ऐसे बनी देसी कलाकार
सपना चौधरी का नाम सुनते ही पांव अपने आप थिरकने ना लगे ऐसा हो नहीं सकता है. बता दें, हरियाणा, से लेकर मायानगरी में भी सपना ने धूम

सपना चौधरी का नाम सुनते ही पांव अपने आप थिरकने ना लगे ऐसा हो नहीं सकता है. बता दें, हरियाणा, से लेकर मायानगरी में भी सपना ने धूम मचा चुकी हैं. लेकिन हरियाणा के सभी गांव गांव में स्टेज प्रोग्राम में परफॉर्म करने वाली सपना आखिर एक दम से इतनी फेमस कैसे हुई. ये एक चमत्कार ही है.
सिंगर बनना चाहती थीं सपना
जी हां..भले ही आज सपना अपने डांस के लिए ही सबसे ज्यादा जानी जाती हों पर वो कभी डांसर बनना भी नहीं चाहती थीं, उनका सपना तो सिंगर बनने का था और इसी सपने को लेकर सपना परफॉर्मर ग्रुप से जुड़ी हुई थी जो अलग-अलग जगहों पर जाकर परफॉर्म करते थे. कहा जाता है कि एक बार फंक्शन में चल रहे पार्टी में परफॉर्मर नहीं पहुंची, जिसके कारन सपना को ये जिम्मेदारी अचानक दे दी गई. हिचकिचाती हुई सपना चौधरी ने तब ऐसा डांस किया कि सभी लोग देखते ही रह गए. उनकी इस वीडियो को इतना पसंद किया गया कि उसके बाद हर फंक्शन में उन्हें ही स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए मौका दिया गया. देखते ही देखते लोगों की जुबां पर नाम छाने लगा।
तेरी आंख्या ने बनाया सुपरस्टार
सपना चौधरी का नाम लेते ही उनका सबसे पहला गाना तेरी आंख्या का यो काजल ही जुबां पर आ जाता है. यही वो गाना था जिसकी वजह से सपना हरियाणा से लेकर मुंबई तक आई. और जब वो बिग बॉस में गयी तो वहां भी इसी गाने को चलाया और हिना खान ने भी उस पर डांस किया था. पर इस गाने से पहले भी सपना का एक और गाना आया और उन्हें हरियाणा से फेम दिलवाया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









