शाहिद कपूर ने अपने जन्मदिन पर शेयर की ये चीज, देखें ये अनसीन तस्वीरें

अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर व एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के पुत्र हैं। शाहिद कपूर सिर्फ 3 वर्ष के ही थे जब उनके माता-पिता का तलाक...

अभिनेता शाहिद कपूर आज बॉलीवुड के जाने माने टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। इस अभिनेता ने अपने करियर के समय ‘जब वी मेट’ ‘कबीर सिंह’ जैसी कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज अभिनेता अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं। अभिनेता शाहिद कपूर के फैंस और साथ ही चाहनेवाले जन्मदिन पर उन्हें दिल खोलकर बधाई व दुआ दे रहे हैं। तो चलिए, आज आपको अभिनेता शाहिद कपूर की पर्सनल व प्रोफेशनल ज़िन्दगी से जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातें बताते हैं।

अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर व एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के पुत्र हैं। शाहिद कपूर सिर्फ 3 वर्ष के ही थे जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। एक्टर पंकज कपूर ने नीलिमा अजीम से तलाक लेने के बाद मुंबई में शिफ्ट हो गए थे और शाहिद कपूर अपनी मां के साथ राजधानी दिल्ली में ही रहते थे। एक्टर शाहिद कपूर को उनके करियर की शुरुआत में ‘चॉकलेटी बॉय’ के नाम से पहचाना जाता था। ये अभिनेता अपने अभिनय व लुक्स और साथ ही डांस के लिए भी जाने पहचाने जाते हैं।

लेकिन एक्टर शाहिद कपूर का फिल्मों में सफर काफी मुश्किल था। एक स्टार किड होने के बाद भी शाहिद कपूर को फिल्मों में खुदको स्थापित करने में बहुत वक्त लगा था। इस अभिनेता ने फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने ज़िन्दगी के करियर की शुरुआत की थी। ‘ताल’ व ‘दिल तो पागल है’ जैसी कई फिल्मों में ये अभिनेता बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर चुके हैं।

लंबे संघर्ष करने के बाद शाहिद को वर्ष 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बड़ा ब्रेक मिला था। बता दे की इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर और अमृता राव ने लीड रोल निभाया था। ऑडियंस को इन दोनों की जोड़ी की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। पहली फिल्म में कामयाबी हासिल होने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्में तो बहुत सारी मिलीं, लेकिन कोई भी फिल्म अभिनेता को डेब्यू फिल्म जैसी सफलता बिलकुल भी नहीं दिला पाई।

Accherishtey

ये भी पढ़े: उकसाने पर ताऊ ने मारी भतीजे के प्राइवेट पार्ट में गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!