Shehnaaz Gill अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, एक्ट्रेस का हाल देखकर फैंस हुए उदास
Shehnaaz Gill हाल ही में काफी बीमार थी और वो अस्पताल में भर्ती हुई थीं। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इसकी जानकारी फैन्स को दिया था

Shehnaaz Gill हाल ही में काफी बीमार थी और वो अस्पताल में भर्ती हुई थीं। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इसकी जानकारी फैन्स को दिया था। उन्हें फूड इंफेक्शन हो गया था और इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब बीती शाम को शहनाज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन अस्पताल के बाहर शहनाज को जिस हाल में फैंस ने देखा उसे देखकर सबको अब एक्ट्रेस की टेंशन हो रही है।
शहनाज ने कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और सिर पर भी दुपट्टा रखा हुआ था।
शहनाज अस्पताल से बाहर आती हैं और सीधा गाड़ी में जाकर बैठ जाती हैं। उनके साथ टीम के 1-2 मेंबर दिखे। शहनाज क इस वीडियो पर फैंस क बहुत कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि आप ठीक हो गए। तो किसी ने लिखा कि अकेले बिना किसी परिवार के सदस्य के आप कैसे मैनेज कर रही हो। तो किसी ने लिखा कि आप नेगेटिविटी से दूर रहिए और भगवान का साथ हमेशा आपके साथ है।
इससे पहले शहनाज ने वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई थीं और कह रही थीं, देखो टाइम सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़ दिन बाद। दोस्तों में अब ठीक हूं। पहले मैं ठीक नहीं थी। मुझे इन्फेक्शन हो गया था। मैंने सैंडविच खा लिया था तो फूड इंफेक्शन हो गया था। शहनाज के वीडियो पर ना सिर्फ फैंस बल्कि कई सेलेब्स के कमेंट्स आए। अनिल कपूर ने कमेंट किया था, नमस्ते शहनाजगिल जी, आप मुमताज हैं, आप अगली मुमताज हैं। सब आपको देख रहे हैं और आपकी खूब तारीफ हो रही है। वहीं अनिल की बेटी रिया कपूर भी शहनाज को मिलने अस्पताल गई थीं। दरअसल, हाल ही में रिया की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में शहनाज ने काम किया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









