शादी के 14 दिन बाद हनीमून पर गए सिद्धार्थ-कियारा! देखें अनसीन तस्वीरें

कियारा तस्वीरों में लूज व्हाइट कलर का पजामा और साथ ही व्हाइट स्पेगिटी पहने नजर आयी। इसके साथ ही अभिनेत्री कियारा छोटा सा बैग अपने कंधे पर...

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी विवाह के बाद से ही काम में काफी ज्यादा बिजी हो गए थे। इतना ज्यादा व्यस्त हो आगे थे की दोनों के पास हनीमून तक के लिए समय नहीं था। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जहां शशांक खेतान की फिल्म ‘योद्धा’ में व्यस्त थे तो वहीं अभिनेत्री कियारा भी अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर रही थीं।

इसी कारण दोनों ने विवाह के बाद अपने हनीमून को पोस्टपोन कर दिया था। लेकिन हाल ही में दोनों एक साथ बेहतरीन लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों एक दूसरे संग मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। इन फोटोज के सामने आते ही इस तरह का कयास लगाया जा रहा है कि ये दोनों अब हनीमून मनाने के लिए निकल गए हैं। देखिए अभिनेत्री कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ की लेटेस्ट तस्वीरें। मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेत्री कियारा आडवाणी नई नवेली दुल्हन की तरह नहीं बल्कि हर बार की तरह अपने कैजुअल लुक में दिखाई दी।

कियारा तस्वीरों में लूज व्हाइट कलर का पजामा और साथ ही व्हाइट स्पेगिटी पहने नजर आयी। इसके साथ ही अभिनेत्री कियारा छोटा सा बैग अपने कंधे पर क्रॉस करके टांगे दिखाई दी और इसके साथ ही अपने चेहरे पर गॉगल्स और साथ ही सिर पर कलर्ड हेयरबैंड लगाए ओपन हेयर में दिखाई दी। वहीं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के लुक की बात की जाए तो अभिनेता व्हाइट कलर की पैंट और साथ ही पर्पल कलर की फुल स्लीव टी-शर्ट में नजर आए।

इसके साथ ही अभिनेता ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कियारा के गॉगल्स से मैचिंग गॉगल्स लगाए दिखाई दिए। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखते ही देखते काफी ज्यादा वायरल हो गईं। वहीं इन तस्वीरों में दोनों को इस तरह मुस्कुराते हुए देख फैंस भी खुशी से झूम उठे।

Accherishtey

ये भी पढ़े: शख्स ने पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर की खुदकुशी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!