Sidharth Shukla का हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

बिग बॉस 13 के विनर और टीवी इंडस्ट्री के सफल अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार 2 सितंबर को मुंबई में हुआ देहांत

बिग बॉस 13 के विनर और टीवी इंडस्ट्री के सफल अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार 2 सितंबर को देहांत हो गया है, मुंबई में स्थित कूपर हॉस्पिटल ने सिद्धार्थ की मौत की पुष्टि की है।

डॉक्टरों ने बताया कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई ली थीं, परन्तु वह आज की सुबह देख ही नहीं पाए।

siddarth shukla died

अभिनेता की इस तरह अचानक मृत्यु होने की वजह से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री काँप उठी है, तमाम बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 के विनर तो रहे ही थे, लेकिन इसके साथ उन्होंने टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सातवां (7 ) सीज़न भी अपने नाम किया था। टीवी इंडस्ट्री का सबसे फेमस शो बालिका वधू के शुक्ला लीड एक्टर थे जिसके ज़रिये उन्होंने पूरे देश भर में अपनी पहचान बनाई थी।

siddarth shukla died

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म मुंबई में 12 दिसंबर 1980 में हुआ था, बता दें कि इन्होनें अपने करियर का आगाज़ एक मॉडल के तौर पर किया था। वर्ष 2004 में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, 2008 में सिद्धार्थ बाबुल का आंगन छूटे ना टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे, परन्तु उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से ही हुई थी, जिसके ज़रिए वह पूरे देशभर में फेमस हो गए थे।

siddarth shukla died

Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े:  आज का हिन्दू पंचांग: जानें अजा एकादशी के बारे में

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!