सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिशा अग्रवाल का हुआ निधन, बर्थडे से दो दिन पहले हुई मौत

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिशा अग्रवाल का २ दिन पहले निधन हो गया है. इसकी सुचना खुद उनके घरवालों ने एक स्टेटमेंट द्वारा दी गयी है. मिशा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिशा अग्रवाल का २ दिन पहले निधन हो गया है. इसकी सुचना खुद उनके घरवालों ने एक स्टेटमेंट द्वारा दी गयी है. मिशा के इंस्टाग्राम पर ही पोस्ट करते हुए उन्होंने यह कहा कि उनका 26 अप्रैल को बर्थडे होता है और उन्होंने अपने बर्थडे से सिर्फ दो दिन पहले 24 अप्रैल को इस दुनिया से चली गयी।

मिशा के इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में लिखा है- ‘मिशा अग्रवाल, 26 अप्रैल 2000- 24 अप्रैल 2025. हम भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर आप सब के साथ साँझा किया. आपने उसे और उसके काम को जो प्यार तथा सपोर्ट दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद. हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की प्रयास कर रहे हैं. प्लीज उसे अपनी याद में रखें और आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें.’

मिशा की मौत से फैंस लगा झटका
मिशा अग्रवाल का अचानक निधन कैसे हुआ, इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली. पर इस खबर ने उनके इंस्टाग्राम पर शामिल 343 हजार फॉलोअर्स को एक काफी बड़ा झटका दिया है. फैंस उनकी मृत्यु की खबर को अपना नहीं कर पा रहे हैं. कई जानी मानी हस्तियों ने भी इस पोस्ट पर काफी रिएक्ट किया है. पारुल गुलाटी ने इस पोस्ट पर लिखा- ‘आइडियली आज उसका बर्थडे है. प्लीज मुझे बताएं कि क्या ऐसा कुछ है जिसका आज उसका पुनर्जन्म हुआ है. अब जब वह आज 25 वर्ष की हो जाएगी. प्लीज रितु आपने बताया है- फिक्र मत करो हम उसे अपने दिलों में जिंदा रखेंगे, हमें बताएं कि क्या हो रहा है.’

नेटिजन्म को लग रहा प्रैंक
एक्ट्रेस शिबानी बेदी ने लिखा- ‘मैं इसपर यकीन नहीं कर सकती.’ इसके साथ ही सुहानी शाह और नगमा मिर्जाकर ने भी मिशा के निधन पर हैरानी जाहिर की है. वहीं कुछ लोग तो इसे पब्लिसिटी स्टंट और प्रैंक तक बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया- ‘आज 26 अप्रैल है और इनका बर्थडे है, हम जानते हैं ये एक प्रैंक है.’

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!