बॉलीवुड से आज एक खुशखबरी सामने आई है। अभीनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।
इस बात की जानकारी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस पोस्त के मुताबिक एक्ट्रेस ने शनिवार यानी 20 अगस्त बेटे को जन्म दिया है।
दरअसल, नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई जानकारी सोनम और आनंद की ओर से है। जिसमें उन्होनें अपने इस सफर में सबको शुक्रिया किया है।
आपकों बता दे कि इस साल मार्च में सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थी। इसी के साथ जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में अपना बेबी शावर रखा था।
ये भी पढ़े: सोमी अली ने सलमान ख़ान पर लगाया गंभीर आरोप, फिर हटाया पोस्ट