साउथ के एक्टर थलापति विजय ने किया माता पिता पर केस, जानें क्या है पूरा मामला

टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जोसफ विजय चंद्रशेकर अक्सर अपने काम को लेकर चर्चो में बने रहते हैं।

टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जोसफ विजय चंद्रशेकर (Joseph Vijay Chandrashekhar) अक्सर अपने काम को लेकर चर्चो में बने रहते हैं। उनकी फिल्मों में उनके एक्टिंग का स्टाइल और डायलॉग बोलने का अंदाज़ उनके फैंस को बेहद पसंद आता हैं।

अपनी फिल्मों के अलावा भी वह अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर लाइमलाइट में रहतें हैं। 2012 में भी उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में एक लाख रूपए का ज़ुर्माना भरा था। तब विजय पर यह आरोप था कि उन्होंने एक लक्ज़री कार को लंदन से मंगवाया था। कार का टैक्स ना देने के कारण उन्हें यह ज़ुर्माना चुकाना पड़ा।

thalapathy vijay

इस बार फिरसे विजय चर्चा में आये हैं, परंतु वजह कुछ और ही हैं। थलापति विजय ने इस बार मद्रास हाई कोर्ट में एक केस दर्ज करवाया हैं। विजय ने केस किसी और के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि अपने खुदके माता पिता और 11 और लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज करवाया हैं।

विजय के पिता एसके चंद्रशेखर ने हाल ही में एक नई पोलिटिकल पार्टी शुरू की थी। बताया जा रहा है कि पार्टी का नाम आल इंडिया थलापति विजय मक्कल था। दरअसल चुनाव आयोग में दर्ज दस्तावेज़ों में पार्ट्री के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर विजय के पिता का नाम दर्ज़ हैं। माँ शोभा चंद्रशेखर पार्टी की ट्रेजरर हैं।

thalapathy vijayy

क्या थी केस की वजह?

फ़िलहाल में विजय ने एक बयान में कहां था कि उनका इस पार्टी से कोई संबंध नहीं हैं। उन्होंने अपने फैंस से यह अपील की थी कि महज़ पार्टी के नाम में उनका नाम सुनकर इस पार्टी से ना जुड़े।

विजय ने उस बयान में यह साफ़ कर दिया था कि अगर पार्टी के चुनाव में उनके नाम का किसी भी तरह ईस्तमाल हुआ तो वह केस करदेंगे। इसी को लेकर एक्टर ने अपने माता पिता समेत 11 लोगो के ख़िलाफ़ हाई कोर्ट में केस दर्ज कर दिया।

Tez Tarrar App

विजय की फिल्मों की बात करे तो वह बचपन से ही फिल्मों में काम करते आये हैं। जब विजय महज़ 18 वर्ष के थे तब उनकी पहली फिल्म ‘नालया थिरपु’ 1992 में आई थी। उसके बाद तो वह एक के बाद एक फिल्मों में काम करते चले गये।

 

ये भी पढ़े: KKR vs RCB: KKR के खिलाफ उतरेगी लगातार पांचवां मुकाबला जीतने विराट की RCB, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की Playing- 11

 

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!