Sridevi की हमशक्ल ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम, तस्वीरें देख फैंस रह गए दंग

बॉलीवुड की दिग्गज हसीना और डीवा श्रीदेवी (Sridevi) की हमशक्ल के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहे हैं

सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कई बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल मिल जाएंगे। सेलेब्रिटीज़ के हमशक्ल के वीडियोज़ और फोटोज़ अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।

ऐसे में अब बॉलीवुड की दिग्गज हसीना और डीवा श्रीदेवी (Sridevi) की हमशक्ल के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहे हैं।

बता दें कि श्रीदेवी की हमशक्ल का नाम दिपाली चौधरी है, जो एक व्लॉगर हैं। दीपाली बिल्कुल श्रीदेवी की कॉपी हैं और हमें इस बात पर पूरा यकीन है कि आप भी उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ देखकर हैरान रह जाएंगे।

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर जैसे ही लोगों ने दिपाली के फोटोज़ और वीडियोज़ देखें, वो कुछ समय में ही वायरल हो गए। दिपाली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30.20K फॉलोअर्स हैं। साथ ही, वे ज़्यादातर श्रीदेवी के फिल्मों के सीन्स पर लिप सिंक करते हुए अपनी वीडियोज़ डालती हैं।

वहीँ अब दिपाली अपने लेटेस्ट वीडियो में इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की फिल्म ‘लाडला’ के सीन पर एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में श्रीदेवी की हमशक्ल रेड कलर के ऑउटफिट में नज़र आ रही हैं। साथ ही उन्होंने रेड पर्ल नेकपीस और गोल्डन ईयर रिंग्स भी पहन रखे हैं।

यूज़र्स ने कुछ इस तरह से किया रिएक्ट:

श्रीदेवी की हूबहू दिपाली चौधरी की वीडियो और एक्टिंग स्किल्स देखकर फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें एक्ट्रेस श्रीदेवी की कॉपी बता रहे हैं।

तो आइये नज़र डालते हैं कि फैंस ने उनकी वीडियो और फोटोज़ पर कैसे कमेंट किए हैं:

blog image

Hair Crown Salon

blog image

ये भी पढ़े: मोना ने शार्ट स्कर्ट में ढाया केहर, फोटो देख लोग हुए घायल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!