‘द कपिल शर्मा शो’ की वापसी, प्रोमो में नहीं दिखी सुमोना चक्रवर्ती, जानें पूरी खबर

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर लोगों को हसाने के लिए अपने टीवी प्रोग्राम 'द कपिल शर्मा शो' के साथ वापसी कर रहे हैं

टीवी की दुनिया के लाफ्टर किंग “कपिल शर्मा” अपने शो के साथ एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा अपने स्टैंड अप कॉमेडी के ज़रिए बहुत लोगों का दिल जीत चुके हैं।

इसी को लेकर एक बार फिर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने चर्चित शो द कपिल शर्मा में छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। 

वैसे “द कपिल शर्मा शो” ने टीवी की दुनिया में एक अलग ही पहचान बना रखी है, दरअसल सबसे पहले ये शो “कलर्स टीवी चैनल” पर “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” के नाम से टेलीकास्ट हुआ था।जिसमें टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती बहुत लंबे समय से इस शो का हिस्सा रही हैं। 

लेकिन हैरानी की बात यह है कि जब इस बार शो के प्रोमो वीडियो रिलीज़ हुए तो सुमोना उनमें नहीं थी। जिसको लेकर फैंस के बीच इस बात की हलचल तेज़ हो गई की क्या सुमोना इस बार “द कपिल शर्मा शो” का हिस्सा बनेंगी या नहीं? 

archana singh and kapil sharma image

इसी को लेकर शो की  ‘जज अर्चना पुराण सिंह’ ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि इस बार शो सुमोना चक्रवर्ती को बिल्कुल मिस नहीं करेगा, यानी की सुमोना शो से अपने फैंस को एंटरटेन करती ज़रूर दिखेंगी। Insta loan servicesफिलहाल ये तो शो टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा की सुमोना इस शो का हिस्सा होंगी या नहीं।  

ये भी पढ़े: ‘बचपन का प्यार’ सॉन्ग से क्यों किया जा रहा है हार्दिक और नताशा को ट्रोल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!