फिल्म रामायण में Sunny deol बनेंगे हनुमान! मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी
फिल्म में रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आ सकते हैं। सनी के लुक को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया है

फिल्म में रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आ सकते हैं। सनी के लुक को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया है। हालांकि मेकर्स या सनी की तरफ से इस बात कर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
नितेश तिवारी और उनकी टीम रामायण में भगवान हनुमान के रोल के लिए सनी देओल से बातचीत कर रही है। एक सोर्स ने पिंकविला को बताया है, भगवान हनुमान ताकत के प्रतीक हैं। फिल्म इंडस्ट्री में बजरंग बली के किरदार को सही ढंग से फिल्मी पर्दे पर सनी से बेहतर दूसरा कोई नहीं निभा सकता है।
सनी भी इस रोल को प्ले करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और वो इस रोल के लिए काफी उत्साहित भी हैं। हालांकि अभी तक इस रोल के सनी के नाम को पूरी तरह से लॉक नहीं किया है। सोर्स का ये भी कहना है कि डायरेक्टर नितेश तिवारी अपने प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा के साथ भगवान हनुमान पर एक अलग फिल्म बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में सनी ही हनुमान का रोल प्ले करेंगे। रामायण में हनुमान के जीवन के हिस्से को बहुत अधिक नहीं दिखाया जा रहा है। इसी कारण डायरेक्टर उनकी लाइफ पर एक पूरी अगल फिल्म बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









